रविवार, 15 नवम्बर 2026

दिल्ली- जयपुर हाईवे पर रेवाड़ी में बडा हादसा: कार के परख्च्चे उडे, चालक की कैसी बची जान

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी : दिल्ली- जयपुर हाईवे पर  (NH 48 )ओढ़ी गांव के पास रविवार रात गलत दिशा से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक…


दिल्ली- जयपुर हाईवे पर रेवाड़ी में बडा हादसा: कार के परख्च्चे उडे, चालक की कैसी बची जान
दिल्ली- जयपुर हाईवे पर रेवाड़ी में बडा हादसा: कार के परख्च्चे उडे, चालक की कैसी बची जान
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी : दिल्ली- जयपुर हाईवे पर  (NH 48 )ओढ़ी गांव के पास रविवार रात गलत दिशा से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चर्चा का विष्य बना हुआ है कि इतने भयकर हादसे में ​आखिर चालक कैसे बच गया।

ट्रक चालक फरार। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपित चालक की तलाश में जुटी है। वही हादसे की सूचना से गांव कालाका मे मातम छा गया। हादसे सूचना पाकर बावल पुलिस मौके पर पहुंची।

ब​ता दे कि कार में सवार सभी साथी रात को राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे। कि हाइवे पर पास रात गलत दिशा से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए और कार सड़क किनारे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

हादसे में गांव कालाका के रहने वाले करीब 30 वर्षीय पवन, 25 वर्षीय प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विक्रम की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। चौथे युवक का भी इलाज चल रहा है।

चालक सैफ: कार में एयर बैेग के चलते ट्रक के साथ कार को आगे टक्कर लगने के वावजूद कार चालक बच गया। बताया जा रहा है हादसे के एयरबैग खुल गया जिससे चालक का बचाव हो गया है। जबकि जितनी तेज टक्कर थी उसमे चालक का बचना बहुत असंभव था।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp