
Big accident in Dharuhera: धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांव खलियावास के निकट बच्चो से भरी एक निजी स्कूल की आगे चल रहे केंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर सड़क पर ही पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और लंबा जाम लग गया। हादसे में बस चालक कोटपुटली के रहने वाले सहीराम घायल हो गया।Big accident in Dharuhera
सात बसे जा रही थी दिल्ली: थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि राजस्थान के बहरोड़ में स्थित राठ इंटरनेशनल स्कूल की सात बसे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। सभी बसे मनोरंजन टूर पर दिल्ली जा रहे थे। लेकिन जैसे ही स्कूल बस दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खलियावास गांव के समीप एक मोड़ पर पहुंची, वहां पर आगे चल रही कैंटर के अचानक ब्रेक लेने से पहली बस कैंटर से टकरा गई। भिड़ंत के बाद कैंटर हाईवे पलट गया और बस का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जो बस कैंटर से टकराई उसमें 22 बच्चे थे।Big accident in Dharuhera
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर
बच्चों को नही आई चोट: बता दे इस हादसे में आग स्कूल की आगे चल रही पहली बस ही कैंटर से टकराई थी। कुछ देर बाद में पीछे पीछे चल रही छह बसे भी पहुच गई। बस से बच्चो को सुरक्षित उतारकर दूसरी बस में बैठा दिया तथा सभी बसें वहां से रवाना हो गई।Big accident in Dharuhera
ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

चालक गंभीर रूप से घायल, बच्चे सुरक्षित: हादसे के वक्त बस के अंदर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि ईश्वर की कृपा से बस में बैठे किसी भी बच्चे को एक भी खरोंच नहीं आई। हालांकि, बस का चालक इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।राठ स्कूल बहरोड़ के प्राचार्य केसी बरवे ने बताया कि बच्चे एक दिन के टूर पर जा रहे थे। शाम को ही वापस आना था।
हाईवे पर लगा लंबा जाम, पुलिस जांच में जुटी: बता देंं कि हाइवे पर हुए हादसे के चलते दिल्ली मार्ग वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे किया और यातायात को दोबारा चालू करवाया।Big accident in Dharuhera
ये भी पढ़ें:राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक में फैसला, 20 अक्टूबर को सामूहिक रूप से मनाया जाएगा दशहरा

हादसे को लेकर जांच शुरू: थाना प्रभारी कशमीर सिंह ने बताया की केंटर के अचानक ब्रेक लेने से बस उससे टकराई है। कैंटर व बस के चालक घायल है दोनो ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल चालकों के बयान दर्ज नहीं होने के चलते मामला दर्ज नहीं किया गया है।
