google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Haryana News: रेवाडी में महाराणा प्रताप जयंती आज, ये लोग होंगे सम्मानित ! | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाडी में महाराणा प्रताप जयंती आज, ये लोग होंगे सम्मानित !

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Haryana News: रेवाड़ी: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महान की 486 वीं जयंती पर बुधवार को जिले की अनेक प्रतिभाएं होंगी सम्मानित। प्रातः 9 बजे आचार्य सुखदेव आर्य वैदिक आश्रम टीम के साथ…


Haryana News: रेवाड़ी: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महान की 486 वीं जयंती पर बुधवार को जिले की अनेक प्रतिभाएं होंगी सम्मानित। प्रातः 9 बजे आचार्य सुखदेव आर्य वैदिक आश्रम टीम के साथ हवन से शुरुआत करेंगे। महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद प्रतिभा सम्मान प्रारंभ होगा।

Advertisement

आयोजन समिति के प्रवक्ता महाशय अनंगपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र प्रेम के प्रवाह को गति प्रदान करने के लिए हिमालय परिवार हरियाणा प्रांत की टीम, वीर सावरकर उद्यान विकास समिति ट्रस्ट प्रतिनिधि, बीएमडी यूथ क्लब धारण तथा युवा शक्ति संगठन गोठड़ा टप्पा डहीना टीम को सेवा, सहयोग, मानवता, पुस्तकालय, स्वास्थ्य, समरसता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

ऑल इंडिया राजपूत स्टूडेंट एड सोसायटी चंडीगढ़ द्वारा प्रतापी वंशज परिवारों के मेधावी एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को 25 सो रुपये से लेकर 15 हजार तक की 20 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्तियां सीधे बैंक खाता में प्राप्त करने के लिए निशुल्क आवेदन पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

आयोजन के स्वागत अध्यक्ष नंबरदार विजय सिंह चौहान निदेशक एवं अध्यक्ष रॉयल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती वंदना पोपली, डीसीपी श्रीमती संतोष तंवर, विवेकानंद केंद्र के प्रांत संचालक प्रो दशरथ चौहान, हिमालय परिवार के प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एमपी गोयल अति विशिष्ट अतिथिगण में शामिल रहेंगे।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp