रविवार, 11 अक्टूबर 2026

M2K County Heights Dharuhera: प्रबंधन व RWA में मीटिंग, इन बडे फैसलो पर बनी सहमति

Written by: सुनील चौहान

Published:

M2K County Heights Dharuhera: धारूहेड़ा: एमटूके काउंटी हाइट्स सोसायटी के क्लब में एमटूके मैनेजमेंट और आरडब्ल्यूए के बीच  बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमटूके प्रबंधन की ओर से विकास भारद्वाज और…


एमटूके काउंटी हाइट्स सोसायटी में प्रबंधन व आरडब्ल्यूए में बैठक, इन बडे फैसलो पर बनी सहमति
एमटूके काउंटी हाइट्स सोसायटी में प्रबंधन व आरडब्ल्यूए में बैठक, इन बडे फैसलो पर बनी सहमति
Google News Follow us on Google

M2K County Heights Dharuhera: धारूहेड़ा: एमटूके काउंटी हाइट्स सोसायटी के क्लब में एमटूके मैनेजमेंट और आरडब्ल्यूए के बीच  बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमटूके प्रबंधन की ओर से विकास भारद्वाज और विशेष  कुमार उपस्थित रहे, जबकि आरडब्ल्यूए की ओर से प्रधान प्रवीण यादव, सहसचिव मनीष और शगुन चंद समेत कई सदस्य शामिल हुए।M2K County Heights Dharuhera

Advertisement

इन समस्याओ पर हुआ मंथन: बैठक में मुख्य रूप से बिना सूचना मेंटेनेंस कंपनी बदलने, क्लब और डक्ट की मरम्मत, सड़कों के निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर रेजिडेंट्स ने अपनी समस्याएं प्रबंधन के सामने फोटो सहित रखीं। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि अगले दो महीनों के भीतर सोसायटी को आरडब्ल्यूए को हैंडओवर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वहीं आरडब्ल्यूए ने स्पष्ट कहा कि हैंडओवर से पहले सभी लंबित कार्य पूरे किए जाएं, ताकि निवासियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

ये भी रखी मांग: इसके साथ ही आरडब्ल्यूए ने रेजिडेंट्स के सिंकिंग फंड और आईएफएमएस  की राशि ब्याज सहित लौटाने की मांग भी रखी।  जिस पर मैनेजमेंट ने सहमति जताई। इस मौके पर में मामचंद, एमके यादव, कृष्ण मास्टर, रविंदर मास्टर, अजय शर्मा, मनीष, अनिल शर्मा, ब्रह्म देव और बिजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:अंतरमहाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल की टीम उपविजेता

क्या कहते है प्रधान: सोसायटी की समस्याओं को लेकर बड़े परेशान हैं। इसी को लेकर मैनेजमेंट के साथ बैठक की गई है। समस्या को लेकर रेरा, उपायुक्त को भी शिकायत दी दी तथा कई बार शिकायतों का प्रकासन भी करवाया गया। अब मैनेजमेंट ने समाधान करने का आश्वासन मिला है।
प्रवीण यादव, प्रधान आरडब्ल्यूए

ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp