केतन हत्याकांड: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुणे पुलिस को जांच में एक बड़ा सुराग मिला है। आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने दिसंबर 2025 में राजस्थान में गुपचुप तरीके से खाटू श्याम मंदिर शादी कर ली थी। हालांकि ऐसा कोई आधिकारिक रिकॉर्ड या सीसीटीवी फुटेज अभी तक नहीं मिला है। लेकिन उनकी फोटो से जाहिर हो रहा है दोनो ने मंदिर में शादी की थी।
मंदिर में नहीं मिला रिकॉर्ड: पुणे पुलिस द्वारा उनके मोबाइल फोन से हुई बातचीत का विश्लेषण करने के बाद आया है। सुराग के बाद, एक पुलिस टीम कथित विवाह की पुष्टि करने के लिए राजस्थान गई। हालांकि, हालांकि जांच में सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला, जिससे यह पुष्टि हो कि दोनों ने प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में शादी की थी। पुलिस ने दोनों के मोबाइल से एक तस्वीर बरामद की है, जिसमें सिया और चेतन गले में फूलों की माला पहने नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुणे पुलिस ने इस फोटो को सबूत के तौर पर चार्जशीट में शामिल किया है।
18 जून को हुई थी हत्या: पुलिस के अनुसा 18 जून को लोनावाला स्थित लोहागढ़ किले से धक्का देकर केतन की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मंगेतर सिया गोयल, उसके प्रेमी चेतन चौधरी और चेतन के दोस्त रितेश हांगे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
तस्वीर में मिली फूलों की माला, मंदिर में नहीं मिला रिकॉर्ड
सूत्रों ने कहा कि नया मोड़ पुणे पुलिस द्वारा उनके मोबाइल फोन से हुई बातचीत का विश्लेषण करने के बाद आया है। सुराग के बाद, एक पुलिस टीम कथित विवाह की पुष्टि करने के लिए राजस्थान गई। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि जांचकर्ताओं को ऐसा कोई आधिकारिक रिकॉर्ड या सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला, जिससे यह पुष्टि हो कि दोनों ने प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में शादी की थी। दरअसल, पुलिस ने दोनों के मोबाइल से एक तस्वीर बरामद की है, जिसमें सिया और चेतन गले में फूलों की माला पहने नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस फोटो को सबूत के तौर पर चार्जशीट में शामिल किया है।
2026 नवंबर मे होनी थी शादी: 19 फरवरी 2026 को केतन और सिया की सगाई हुई थी। उनकी शादी नवंबर 2026 में उदयपुर में होना तय हुआ था। केतन के परिजनों के अनुसार, सिया इस शादी से खुश नहीं थी और उसने विवाह को एक साल के लिए टालने की कोशिश भी की थी। जांच में खुलासा हुआ है कि सिया और चेतन अक्टूबर 2025 से प्रेम संबंध में थे। हालांकि, सिया का परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था, इसलिए उन्होंने सिया का रिश्ता बिजनेसमैन केतन अग्रवाल से तय कर दिया।












