
Rewari News: जिला रेवाड़ी के गांव गंगायचा अहीर सेल पावंट पैक्स काकोडिय़ा को शुरू करवा दिया गया है। बता ये पैक्स पिछले 10 वर्षों से बंद पडा था। सेल प्वाइंट पर कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर डा. ईश्वर जाखड़ ने इस पैक्स से किसानो को अपनी मौजूदगी में डीएपी खाद वितरित करवाया। इतने लंबे समय के अंतराल के बाद गंगायचा अहीर गांव में खाद बटने से सभी किसानों ने खुशी जाहिर की।Rewari News
कृषि विभाग के अधिकारी क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर डा. ईश्वर जाखड़ ने पैक्स प्रबंधक व सभी किसानों का सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी खाद की पूरी उपलब्ध करवाने बारे किसानों को आश्वासन दिया।
उन्होंने डीसी अभिषेक मीणा के अथक प्रयासो का आभार जताया तथा कृषि विभाग के उप-निदेशक जितेंद्र अहलावत का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर किसानों को संतुलित मात्रा में खाद का प्रयोग करने बारे जानकारी दी।Rewari News
ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन
समय समय पर चलाए जाते है अभियान।
रेवाड़ी जिले के ग्रामीण इलाकों में मिट्टी की सेहत सुधारने और पारंपरिक रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने के लिए कृषि विभाग और इफको के सहयोग से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय पैक्स (PACS) केंद्र/ग्रामीण डिपो पर किसानों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।Rewari News
ये भी पढ़ें:राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक में फैसला, 20 अक्टूबर को सामूहिक रूप से मनाया जाएगा दशहरा
इस मौके पर कृषि विशेषज्ञों और सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों व किसानों को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी PM-PRANAM (पीएम-प्रणाम) योजना और इफको नैनो यूरिया तरल खाद (IFFCO Nano Urea Liquid) के उपयोग और इसके चमत्कारी फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
सइस मौके पर पैक्स प्रबंधक मुकेश कुमार, सेल्समैन अजीत कुमार, काकोडिय़ा पैक्स के निदेशक बिजेंद्र कुमार, गांव की सरपंच पूजा यादव, पूर्व सरपंच शमसेर व गांव के कई किसान मौजूद रहे।
