रविवार, 15 नवम्बर 2026

ITI Admissions: हरियाणा में ITI दाखिलों के दिन नजदीक, फटाफट करें आवेदन

Written by: सुनील चौहान

Published:

ITI Admissions: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया शुरू जारी है। तकनीकी शिक्षा हासिल कर रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन किए जा रहे हैं। दाखिला…


ITI Admissions The day of ITI admissions in Haryana is near apply quickly
ITI Admissions The day of ITI admissions in Haryana is near apply quickly
Google News Follow us on Google

ITI Admissions: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया शुरू जारी है। तकनीकी शिक्षा हासिल कर रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन किए जा रहे हैं। दाखिला शेड्यूल के अनुसार 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन के लिए हेतु जारी किए गए एडमिशन लिंक https:admission.itiharyana.gov.in पर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आईटीआई एट गुढ़ा के प्रधानाचार्य/नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि इसके अलावा वैबसाइट www.admissions.itiharyana.gov.in पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

जिले में संचालित हो रही 14 आईटीआई में आवेदन प्रक्रिया जारी हैं। दाखिला लेने से पूर्व विद्यार्थी वहां से संस्थानों की सूची, कोर्स विवरण, सीटों की संख्या, पात्रता व अन्य दिशा-निर्देश प्राप्त कर लें।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

उन्होंने बताया कि सभी आईटीआई संस्थानों में डीएसटी (दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली) के तहत कई कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने आईटीआई में कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पासपोर्ट बनवाने की सुविधा भी दी है।

नोडल अधिकारी ने बताया कि पहली कट ऑफ लिस्ट 03 जुलाई को जारी की जाएगी। पहली कट ऑफ में चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया चलेगी।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

उन्होंने बताया कि दाखिले से संबंधित दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, दसवीं आधारित योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट की कॉपी, व मोबाइल नंबर के साथ साथ फैमिली आईडी को भी जरूरी किया गया है।

आईटीआई में सीटों की स्थिति जानें
जिला झज्जर के 14 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों नामतः झज्जर एट गुढ़ा में 508, झज्जर एट गुढ़ा महिला में 152, आसौदा में 128, बहादुरगढ़ में 652, बहादुरगढ़ महिला में 176, भापड़ोदा में 284, छारा में 316, दूबलधन में 128, जहांगीरपुर में 152, मातनहेल में 568, साल्हावास में 504, खुड्डन में 192, पहाड़ीपुर में 172 तथा सैनिक परिवार भवन में 72 सीटों पर दाखिला आवेदन प्रक्रिया की जाएगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp