Indian Railways: हरियाणा से गुजरने वाले ये ट्रेने हुई रद्द, यहां जाने कारण ?

On: March 22, 2026 9:31 AM
Follow Us:
Indian Railway

Indian Railways:  हरियाणा के रेवाडी से गुजरने वाली 8 ट्रेने रद्द कर दी गई है। यात्रियों से रेलवे की ओर से अपील है कि वे घर से निकलने से पहले रेलव की वेवसाइट पर अपडेट जरूर चैक कर लें

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के रेवाड़ी-काठूवास रेलखंड में काठूवास स्टेशन यार्ड में दोहरीकरण के लिए तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसी कार्य के चलते हरियाणा से गुजरने वाली आठ ट्रेनें अलग-अलग तिथियों को रद्द रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि जो ट्रेने रद्द की गई उनकी लिस्ट नीचे दी जा रही है।

Indian Railways ये आठ ट्रेनें रहेंगी रद्द

जयपुर-भिवानी स्पेशल रेलसेवा 30 अप्रैल को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी। भिवानी-ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस 30 अप्रैल से 18 मई तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी।जबकि ढेहर का बालाजी- भिवानी ट्रेन 30 अप्रैल से 18 मई तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी।

भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 29 अप्रैल को (01 ट्रिप), फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा 30 अप्रैल से 18 मई तक (19 ट्रिप), रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा 11 से 18 मई तक तक (08 ट्रिप) रेवाड़ी-फुलेरा रेलसेवा 30 अप्रैल से 18 मई तक (19 ट्रिप), रद्द रहेगी। इसी प्रकार हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा 12 से 19 मई तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी। Indian Railways

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now