रविवार, 15 नवम्बर 2026

Indian railways: रेलवे यात्री जरा ध्यान दें! इन ट्रेनों के बदल गए है नंबर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Indian railways: उत्तर पश्चिम रेलवे ने नए साल से कई ट्रेनों की पहचान बदलने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 19703 अब नए नंबर 20987 से संचालित होगी, जबकि…


Indian railways: उत्तर पश्चिम रेलवे ने नए साल से कई ट्रेनों की पहचान बदलने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 19703 अब नए नंबर 20987 से संचालित होगी, जबकि वापसी में चलने वाली ट्रेन 19704 को 20988 नंबर दिया गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि नए समय सारणी और ट्रेनों के पुनर्गठन के तहत यह बदलाव किया गया है, ताकि यात्रियों को ट्रेनों की सही पहचान करने में आसानी हो और संचालन अधिक व्यवस्थित हो सके।Indian railways

रेलवे द्वारा जारी नई समय सारणी के अनुसार केवल 19703 ही नहीं, बल्कि उत्तर पश्चिम रेलवे की कई अन्य ट्रेनों के नंबर भी बदले गए हैं।

  • 19407/19408 को 20963/20964,
  • 19009/19010 को 21901/21902,
  • 19055/19056 को 22991/22992,
  • 19225/19226 को 14803/14804
  • 16507/16508 को 20693/20694

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों के रूट, ठहराव और श्रेणी में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, केवल नंबरों में परिवर्तन हुआ है।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार नई समय सारणी के तहत ट्रेनों के संचालन को अधिक सुव्यवस्थित किया जा रहा है। इस दौरान कुछ ट्रेनों के ठहराव, आगमन और प्रस्थान समय में भी आंशिक बदलाव किए गए हैं। रेलवे का मानना है कि इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और स्टेशन प्रबंधन में भी सुधार होगा। अधिकारियों ने बताया कि नई समय सारणी के अंतर्गत कई स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव को तर्कसंगत बनाया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले बदले हुए ट्रेन नंबर और समय सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। खासकर नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को नए नंबरों को ध्यान में रखने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। रेलवे स्टेशन, आरक्षण केंद्र और अधिकृत सूचना माध्यमों पर नई जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

रेलवे विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रेनों के नंबर बदलने की प्रक्रिया देशभर में चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य ट्रेनों की श्रेणी, जोन और सेवा प्रकार को नंबरों से ही स्पष्ट करना है। ऐसे में आने वाले समय में यात्रियों को ट्रेन नंबर देखकर ही उसके रूट और सेवा की जानकारी मिलने में आसानी होगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp