रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में नशेडी स्कूल बस चालक ने किया ऐसा काम, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: नशे पर रोक लगाने के लिए पुलिस के दावे आये दिन केवल कागजों में दम तोड रहे है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही व स्कूल संचालकों की अनदेशी के चलते…


रेवाड़ी में नशेडी स्कूल बस चालक ने किया ऐसा काम, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
रेवाड़ी में नशेडी स्कूल बस चालक ने किया ऐसा काम, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: नशे पर रोक लगाने के लिए पुलिस के दावे आये दिन केवल कागजों में दम तोड रहे है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही व स्कूल संचालकों की अनदेशी के चलते स्कूल सचांलको को शराब पीकर बस चालना नही थम रहा है। सोमवार को नशे में चूर एक स्कूल बस चालक ने गांव खलियावास में एक कार टक्कर मार दी। जब बस रोककर चैक किया तो ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।Haryana News

Advertisement

बस चालक ने शराब पी हुई थी। देखते ही देखते बडी संख्या में भीड जमा हो गई। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी तथा बस चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है। ब​ता दे सोमवार को प्रोफेसर मोतीलाल अपनी कार से गुरूग्राम जा रहे थे। जैसे की गांव के मैन चोक पर पहुंचे तो एक स्कूल बस ने उसकी कार को मोडते समय टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। मोतीलाल ने अपनी कार को रोकते हुए बस को रूकवा ओर चालक को नीचे उतारा।

बस चालक नशे में था। इसी बीच ग्रामीण व सरपंच राजकुमार भी वही आ गए। सरपंच ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब चालक से पूछताछ की तो उसने शराब पीना स्वीकार किया। पुलिस ने चालक को थाना धारूहेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया है। सबसे अहम बात है बार बार शिक्षा विभाग व पुलिस की ओर शराब पीकर वहान नहीं चलाने की अपील करने के बावजूद कोई सुधार नही हो रहा है।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में खेल कूद प्रतियोगिताएं

मामला दर्ज : इससे पहले भी कई स्कूलों में इसकों लेकर केस हो चुके है लेकिन फिर शराब पीकर बस चलाना बंद नही हो रहा है। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने चालक का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Haryana News

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp