शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

IMT in Haryana: एक दो नहीं ​ब​ल्कि 10 जिलों में बनेगी IMT , यहां पढे शहरों के नाम

Written by: Best24News

Published:

IMT in Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में 10 जिलों में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) स्थापित करने की घोषणा की है। इन टाउनशिप का उद्देश्य उद्योगों को…


IMT in Haryana IMT will be built in not one or two but 10 districts read the names of the cities here
IMT in Haryana IMT will be built in not one or two but 10 districts read the names of the cities here
Google News Follow us on Google

IMT in Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में 10 जिलों में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) स्थापित करने की घोषणा की है। इन टाउनशिप का उद्देश्य उद्योगों को बढ़ावा देना है और ‘मेक इन इंडिया’ के साथ ‘मेक इन हरियाणा’ के सपने को साकार करना है। इस कदम से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Advertisement

दुनिया का सबसे बड़ा कार उत्पादन संयंत्र: मुख्यमंत्री ने खड़कौदा में निर्माणाधीन मारुति सुजुकी के कार उत्पादन संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि दुनिया का सबसे बड़ा कार उत्पादन संयंत्र खड़कौदा IMT में स्थापित किया जा रहा है।

IMT in Haryana: उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उद्यमियों को ऑनलाइन आवेदन करने पर सभी प्रकार की एनओसी सिंगल विंडो के माध्यम से 15 दिन के अंदर जारी करेगी। इसमें अगर कुछ अड़चन आती भी है तो उन अड़चनों को दूर करते हुए प्रदेश सरकार 30 दिन में एनओसी जारी कर देगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

यह संयंत्र हर साल 10 लाख कारों का उत्पादन करेगा। मारुति सुजुकी के एमडी और सीईओ Hisashi Tokeuchi ने सरकार की त्वरित सहायता की सराहना की है और इस संयंत्र के रिकॉर्ड समय में पूरा होने की बात की।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार उद्यमियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सभी प्रकार के एनओसी 15 दिन में जारी करेगी। अगर किसी प्रकार की कोई अड़चन आती है तो एनओसी 30 दिनों के भीतर समाधान के साथ दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उद्यमियों के साथ हर कदम पर खड़ी है ताकि विकसित भारत की नींव मजबूत हो सके।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

 

CM Haryana Nayab Saini ने कहा कि अगले पांच वर्षों में सरकार ने दो लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर पक्की नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि विदेशों में रोजगार तलाश करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ रही है।

क्यों है यह खबर अहम?

  • औद्योगिक क्रांति: 10 जिलों में IMT से हरियाणा बनेगा औद्योगिक हब।
  • रोजगार के अवसर: मारुति जैसे प्रोजेक्ट्स से लाखों नौकरियां पैदा होंगी।
  • तेज प्रक्रिया: एनओसी के लिए 15-30 दिन की समयसीमा से कारोबारी माहौल सुगम होगा।
  • ऊर्जा आत्मनिर्भरता: सोलर और परमाणु ऊर्जा पर फोकस से औद्योगिक जरूरतें पूरी होंगी।

Haryana CM Nayab Saini ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प में हमें अपनी पूर्ण आहुतियां डालनी हैं। युवाओं को विकसित हरियाणा व विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करना है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे अधिक युवा शक्ति वाला देश है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp