शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Rewari News: आईजीयू के कुलपति ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने आईजीयू में चल रही प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले…


Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने आईजीयू में चल रही प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रातः व साय: कालीन दो सत्र में आयोजित की जा रही है।
कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने राव तुलाराम भवन में परीक्षा से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों को पार्किंग में साधनों को खड़ी करने की व्यवस्था को सुधार करने के लिए निर्देश दिए।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव, प्रोफेसर रविंद्र, एसडीई सुरेंद्र, जेई अनिल नैन, जेई हरिंदर, जेई मुकेश यादव भी उपस्थित रहे। आईजीयू में राव तुलाराम भवन, यूआईईटी भवन, स्वामी विवेकानंद भवन एवं सरदार पटेल भवन में प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शांतिपूर्वक आयोजित की जा रही है।
सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp