सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

IGU Rewari : होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने का सुनहरा मौका

Written by: हर्ष चौहान

Published:

IGU Rewari: रेवाड़ी स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के होटल पर्यटन एवं प्रबंधन विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए होटल मैनेजमेंट के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी…


IGU Rewari : होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने का सुनहरा मौका
IGU Rewari : होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने का सुनहरा मौका
Google News Follow us on Google

IGU Rewari: रेवाड़ी स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के होटल पर्यटन एवं प्रबंधन विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए होटल मैनेजमेंट के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।बीएचएमसीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 15 जून 2026 तक तथा एमएचएमसीटी सहित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 20 जून 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं।IGU Rewari

Advertisement

विभाग द्वारा एमएचएमसीटी (मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी) तथा बीएचएमसीटी (बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी) पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. अदिति शर्मा ने बताया कि होटल एवं आतिथ्य उद्योग दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में शामिल है, जहां प्रशिक्षित और कुशल युवाओं की लगातार मांग बनी हुई है।IGU Rewari

IGU REWARI
IGU REWARI

उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को होटल संचालन, खाद्य उत्पादन, खाद्य एवं पेय सेवा, फ्रंट ऑफिस प्रबंधन, हाउसकीपिंग, पर्यटन प्रबंधन, आयोजन प्रबंधन तथा ग्राहक सेवा जैसे क्षेत्रों का व्यावहारिक और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इससे विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाता है और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।IGU Rewari

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

स्वरोजगार के अवसर भी: प्रो. अदिति शर्मा के अनुसार पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद छात्र-छात्राएं देश-विदेश के प्रतिष्ठित होटलों, रिसॉर्ट्स, एयरलाइंस, क्रूज लाइन्स, ट्रैवल एवं टूरिज्म कंपनियों, इवेंट मैनेजमेंट संस्थानों, अस्पतालों तथा कॉर्पोरेट कैटरिंग सेवाओं में करियर बना सकते हैं। इसके अलावा वे होटल, रेस्तरां, कैफे, बेकरी और कैटरिंग व्यवसाय शुरू कर स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

जानिए क्या है अंतिम तिथि: उन्होंने आतिथ्य एवं पर्यटन क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की। बीएचएमसीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 15 जून 2026 तक तथा एमएचएमसीटी सहित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 20 जून 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की दाखिला सूचना विवरणिका का अवलोकन कर सकते हैं अथवा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।IGU Rewari

 

ये भी पढ़ें:टीएमकेओसी लाइव क्विज में कैथल के जतिन पुनिया विजेता, गोकुलधाम सेट पर मिलेगा जाने का मौका

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp