शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

हरियाणा में मानवता हुई शर्मसार: कलयुगी मां ने नवजात भ्रूण को कूड़े के ढेर में फेंका

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा: हरियाणा के सोहना की पहाड़ी कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कूड़ा बीनने वाले एक किशोर ने कूड़े के ढेर पर करीब छह से…


हरियाणा: हरियाणा के सोहना की पहाड़ी कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कूड़ा बीनने वाले एक किशोर ने कूड़े के ढेर पर करीब छह से सात माह का भ्रूण पड़ा देखा। किशोर ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement

स्थानीय निवासियों द्वारा मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही सोहना सिटी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए भ्रूण को अपने कब्जे में लिया और आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी सूचित किया गया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया भ्रूण लगभग छह से सात माह का प्रतीत हो रहा है। यह आशंका जताई जा रही है कि भ्रूण को जानबूझकर कूड़े के ढेर में फेंका गया, जिससे कुत्तों द्वारा उसे नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि भ्रूण जीवित था या मृत अवस्था में फेंका गया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है। कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही हाल के दिनों में क्षेत्र के निजी और सरकारी अस्पतालों, क्लीनिकों और दाईयों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि भ्रूण को फेंकने के मामले से जुड़े सुराग मिल सकें।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp