google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU HBSE ने कॉपी जांच को लेकर जारी की सख्त गाइडलाइंस!, इस दिन आएगा रिजल्ट | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

HBSE ने कॉपी जांच को लेकर जारी की सख्त गाइडलाइंस!, इस दिन आएगा रिजल्ट

Written by: Best24News

Published:

HBSE: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं (कॉपी) की जांच का काम शुरू कर दिया है। इस काम को सही और ईमानदारी से करने के लिए…


HBSE: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं (कॉपी) की जांच का काम शुरू कर दिया है। इस काम को सही और ईमानदारी से करने के लिए हरियाण मे इस बार 78 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की कॉपी जांच का कार्य हरियाणा के 22 जिलों में एक साथ किया जा रहा है।

Advertisement

किया अचानक दौरा: हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने भिवानी के पालुवास में एक जांच केंद्र का अचानक दौरा किया। उन्होंने देखा कि कॉपियों की जांच का काम सही तरीके से और पारदर्शिता के साथ हो रहा है या नहीं।

हर जांच होगी 30 कॉपी: बता दे हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से हर शिक्षक को हर दिन 30 कॉपियां जांचने का निर्देश दिया गया है। इस बार 10वीं की कॉपियों की जांच के लिए 7030 शिक्षक और 12वीं के लिए 4812 प्राध्यापक की डयूटी लगाई गई हैं। बता दे कॉपी जांच का कार्य हरियाणा के 22 जिलों में एक साथ किया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

बोर्ड की कोशिश है कि 10वीं की सारी कॉपियों की जांच 22 अप्रैल तक खत्म हो जाए। इसके बाद 12वीं के नतीजे जल्दी घोषित किए जा सकते हैं।

बोर्ड ने सभी जांच केंद्रों पर शिक्षकों को जरूरी सुविधाएं दी हैं। साथ ही यह सुनिश्चित किया है कि जांच का काम साफ और निष्पक्ष तरीके से हो, इसलिए खास निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp