गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

HBSE Board : हरियाणा में 9वीं व 10वीं क्लास के स्टूडेंस्ट के लिए बड़ी खबर, अब नहीं पढ़ने होंगे इतने सब्जेक्ट

Written by: सुनील चौहान

Published:

HBSE Board : हरियाणा में नई शिक्षा नीति लागू हो गई है, जिसके तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अब एक अतिरिक्त विषय की पढ़ाई करनी होगी। इसका मतलब है…


Big news for 9th and 10th class students in Haryana
Big news for 9th and 10th class students in Haryana
Google News Follow us on Google

HBSE Board : हरियाणा में नई शिक्षा नीति लागू हो गई है, जिसके तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अब एक अतिरिक्त विषय की पढ़ाई करनी होगी। इसका मतलब है कि विद्यार्थियों को अब 6 की बजाय 7 विषय पढ़ने होंगे।

नई शिक्षा नीति के तहत यह नियम फिलहाल 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों पर लागू होगा। हालांकि,10वीं कक्षा के विद्यार्थियों पर यह नियम अगले साल से लागू होगा। विद्यार्थियों को अब 6 की बजाय 7 विषय पढ़ने होंगे।

नई शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। इस नीति के तहत, विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके भविष्य में सुधार हो सकता है।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जानकारी के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के सहायक सचिव ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा। जिसमें आदेश दिए कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत हरियाणा बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 9वीं व 10वीं में शैक्षिक सत्र 2025-26 व 2026-27 से त्रि-भाषाई सूत्र लागू किया जाना है, जिसके अन्तर्गत अब वर्तमान शैक्षिक सत्र में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को पूर्व में लागू पांच अनिवार्य विषयों के अलावा तृतीय भाषा के रूप में संस्कृत/उर्दू/पंजाबी में से किसी एक भाषा का अनिवार्य भाषा के रूप में चयन करवाया जाना आवश्यक है।

इस प्रकार अब विद्यार्थियों को 6 अनिवार्य विषयों एवं एक वैकल्पिक विषय सहित कुल 7 विषयों का अध्ययन करवाया जाना है। इसके अनुसार विषय चयन प्रणाली लागू होने से परीक्षा उत्तीर्णता मानदंड में होने वाले आवश्यक बदलाव के लिए सूचित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp