शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Haryna News: रेवाड़ी में ड्यूटी के दौरान लापरवाही भारी पड़ी, दो हेड कांस्टेबल सस्पेंड, दो SPO बर्खास्त

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryna News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पुलिस विभाग ने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की है। कसोला थाने की ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल) पर तैनात दो हेड कांस्टेबलों…


Haryna News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पुलिस विभाग ने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की है। कसोला थाने की ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल) पर तैनात दो हेड कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो स्पेशल पुलिस ऑफिसरों (SPO) को बर्खास्त कर दिया गया। यह कदम रेवाड़ी के एसपी हेमेंद्र मीणा द्वारा उठाया गया, जिन्होंने इस पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की।

Advertisement

मामला 29 जून का है, जब कंट्रोल रूम से एक इमरजेंसी कॉल ईआरवी ड्यूटी पर तैनात ईएचसी धर्मेंद्र, ईएचसी दीपचंद, एसपीओ बलवान और एसपीओ पवन के पास भेजी गई थी। लेकिन ड्यूटी पर होने के बावजूद चारों कर्मियों ने न तो कॉल रिसीव की और न ही किसी प्रकार की प्रतिक्रिया दी। जांच में यह भी सामने आया कि ये कर्मी ड्यूटी के दौरान पीसीआर वाहन में शराब पीकर सो रहे थे, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।Haryna News

इस लापरवाही को बेहद गंभीर मानते हुए एसपी हेमेंद्र मीणा ने दो हेड कांस्टेबलों को निलंबित और दोनों एसपीओ को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कंट्रोल रूम की कॉल इमरजेंसी की स्थिति में ही आती है और इसे नजरअंदाज करना जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। एसपी ने अन्य पुलिसकर्मियों को भी सख्त अनुशासन में रहकर कर्तव्य निभाने की चेतावनी दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp