Haryana Weather: मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। बुधवार को हरियाणा दिल्ली व एनसीआर के जिलों का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। हरियाण की बात करें तो भिवानी का हीट वेव को लेकर सबसे गर्म रहा और उसका अधिकतम तापमान गुरूवार को 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा में आने वाले दिनों में तापमान खुश्क रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि तीन अप्रैल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। जिसका असर चार अप्रैल तक रहेगा। इस विक्षोभ से वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है।
जानिए कहां है कितना तापमान: मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के हिसार, फरीदाबाद, नारनौल, सिरसा, रोहतक में तापमान 30 के आस पास रहा। अंबाला में न्यूनतम तापमान 15.5, अधिकतम तापमान 34.7, फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 15.3, अधिकतम तापमान 36.1, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 13.9, अधिकतम तापमान 34.9 दर्ज किया गय है जो पहले से काफी ज्यादा है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
वहीं हरियणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 12.9, अधिकतम तापमान 36.4, कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 13.3, अधिकतम तापमान 33.9, नारनौल में न्यूनतम तापमान 12.3, जबकि अधिकतम तापमान 36.5 करनाल में न्यूनतम तापमान 10.9, अधिकतम तापमान 34.2, , पानीपत में न्यूनतम तापमान 12.8, अधिकतम तापमान 34.1, रोहतक में न्यूनतम तापमान 15.5, अधिकतम तापमान 37, सिरसा में न्यूनतम तापमान 15, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में 9 से 11 अक्टूबर तक होगी बारिश, इन 9 जिलों में यलो Alert
सबसे अहम बता यह है ठंडे इलाकों में गर्मी शुरू हो गई है। अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां धूप खिलने के कारण प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ गया है। अब मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ भी अब तपने लगे हैं। हिमाचाल बरठीं, धौलाकुआं, मंडी, कांगड़ा, ऊना व सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया है।
ये भी पढ़ें:तापमान में आई गिरावट, जानिए हरियाणा में कहां और कब होगी बारिश
