Haryana Weather Alert: रेवाड़ी,भिवानी सहित इन जिलों में 5 दिनों तक लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

On: May 16, 2026 10:07 AM
Follow Us:
रेवाड़ी,भिवानी सहित इन जिलों में 5 दिनों तक लू का अलर्ट,

Haryana Weather Alert: पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में बारिश हो रही थी और अब गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राज्य में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के वजह से हरियाणा के तापमान में बढ़ोतरी होगी और अगले 5 दिनों तक रेवाड़ी भिवानी गुरुग्राम सहित कई जिलों में भयंकर गर्मी देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 16 तारीख से पूरे हरियाणा का मौसम साफ रहेगा और तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। आज राज्य का तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है वहीं 25 तारीख से 2 जून तक नौतपा भी रहेगा जिसमें तापमान काफी बढ़ेगा।

17 तारीख को हिसार सिरसा फतेहाबाद भिवानी चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ समेत पश्चिमी जिलों में भयंकर गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। 18 तारीख को रोहतक झज्जर रेवाड़ी गुरुग्राम और पलवल में भयंकर गर्मी और लुक प्रकोप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग में इस दौरान 12:00 से लेकर 3:00 तक घर से बाहर निकालने के लिए मना किया है।

किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा किसानों के लिए तीन दिनों तक के लिए एडवाइजरी जारी किया है गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि कपास की बुवाई फिलहाल नहीं करें। इसके साथ ही साथ अपनी फसल को सुरक्षित जगह पर रखें और सब्जी उत्पादकों को सिंचाई रोकने के लिए कहा गया है। वहीं अगर कोई फसल तैयार है तो उसे कटाई करने से फिलहाल रोकने के लिए कहा गया है और पशुपालकों के लिए भी पाल और जारी किया गया है। पशुओं को धूप से बचा कर रखने की एडवाइजरी जारी की गई है।

नूह सबसे गर्म जिला

हरियाणा में लगातार तापमान बढ़ रहा है और गुरुवार को नूह सबसे गर्म जिला रहा जहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया था। हालांकि रोहतक सबसे ठंडा जिला रहा। आने वाले समय में हरियाणा में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now