मंगलवार, 10 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा में 40 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार, रोहतक एसीबी टीम ने की थी छापेमारी

Written by: Sunil Rajput

Published:

Haryana:  चंडीगढ़, 27 मई। एसीबी गुरूग्राम द्वारा आज दिनांक 27.5.2025 को आरोपी संदीप कुमार, कनिष्ठ अभियन्ता (जे.ई.) नगर निगम, गुरूग्राम को शिकायतकर्ता से 1,00,000/-रूपये (एक लाख रुपये) नकद रिश्वत लेते रंगे हाथों…


haryana news 2025 05 28T074211.013
haryana news 2025 05 28T074211.013
Google News Follow us on Google

Haryana:  चंडीगढ़, 27 मई। एसीबी गुरूग्राम द्वारा आज दिनांक 27.5.2025 को आरोपी संदीप कुमार, कनिष्ठ अभियन्ता (जे.ई.) नगर निगम, गुरूग्राम को शिकायतकर्ता से 1,00,000/-रूपये (एक लाख रुपये) नकद रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है व आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 17 दिनांक 27.5.2025 धारा 7, पी.सी. एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम में दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने एसीबी गुरूग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि संदीप कुमार, कनिष्ठ अभियन्ता (जे.ई.) नगर निगम गुरूग्राम द्वारा गाँव दौलताबाद में स्थित उसके गोदाम के अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही न करने की एवज में उससे 1,00,000/-रू. नकद रिश्वत की मांग कर रहा है। आरोपी संदीप कुमार पहले भी उससे 50,000/-रू. नकद बतौर रिश्वत ले चुका है।
एसीबी गुरूग्राम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते संदीप कुमार, कनिष्ठ अभियन्ता (जे.ई.) नगर निगम गुरूग्राम को शिकायतकर्ता से 1,00,000/-रूपये (एक लाख रूप्ये) नकद रिश्वत राशी लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। यह पूरी कार्यवाही स्वतऩ्त्र गवाहों के समक्ष पारदर्शिता के साथ की गई।

Advertisement
Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp