सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana Roadways Bharti 2025: हरियाणा के इस जिले में रोडवेज में निकली भर्ती, 3 दिसंबर तक करें आवेदन

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी। हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी डिपो ने विभिन्न ट्रेडों में 28 अपरेंटिस (प्रशिक्षु) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने विज्ञापन जारी करते हुए eligible उम्मीदवारों से 21 नवंबर…


रेवाड़ी। हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी डिपो ने विभिन्न ट्रेडों में 28 अपरेंटिस (प्रशिक्षु) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने विज्ञापन जारी करते हुए eligible उम्मीदवारों से 21 नवंबर 2025 से 3 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती पूरी तरह आईटीआई मार्कशीट के अंकों के आधार पर मेरिट के अनुसार की जाएगी।Haryana Roadways Bharti 2025

Advertisement

रिक्त पदों का विवरण
रेवाड़ी डिपो में कुल 28 पद निम्नलिखित ट्रेडों में खाली हैं:
• इलेक्ट्रीशियन – 6 पद
• मैकेनिक डीजल – 8 पद
• फिटर – 5 पद
• कारपेंटर – 2 पद
• एमएमवी (मोटर व्हीकल) – 2 पद
• COPA – 2 पद
• पेंटर – 1 पद
• अपहोल्स्टर – 1 पद

आवेदन प्रक्रिया Haryana Roadways Bharti 2025
उम्मीदवारों को apprenticeshipindia.org पोर्टल पर 21 नवंबर से 3 दिसंबर 2025 शाम 3 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान फोटो, आधार नंबर, मैट्रिक प्रमाण पत्र और आईटीआई मार्कशीट अपलोड करना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद सभी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी 3 दिसंबर तक महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन, रेवाड़ी कार्यालय में जमा करवानी होगी। हार्ड कॉपी न देने पर आवेदन अमान्य माना जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

चयन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन Haryana Roadways Bharti 2025
चयन केवल आईटीआई अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने दस्तावेज जमा कर दिए हैं, उन्हें 12 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे अपने मूल दस्तावेज लेकर कार्यालय में उपस्थित होना होगा। समिति दस्तावेज जांच के बाद अंतिम मेरिट सूची जारी करेगी। प्रशिक्षण अवधि और स्टाइपेंड का प्रावधान शिक्षुता अधिनियम 1961 के अनुसार होगा।

यह भर्ती युवाओं के लिए हरियाणा रोडवेज में प्रशिक्षण प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर है, जिसमें समय पर आवेदन और दस्तावेज जमा करना सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp