रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana : बिहार चुनाव के नतीजों के बाद RJD प्रमुख के समधी हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव फूटा गुस्सा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: बिहार चुनाव के नतीजों के बाद जहां सीएम बनाने की तैयारियां की जा रही है। लेकिन राजनीतिक हलचल के बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के समधी और हरियाणा के वरिष्ठ…


Haryana: बिहार चुनाव के नतीजों के बाद जहां सीएम बनाने की तैयारियां की जा रही है। लेकिन राजनीतिक हलचल के बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के समधी और हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव का गुस्सा बरकरार है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर चुनाव को लेकर कई बातों को लेकर रोष जाहिर किया है ।यादव ने हाल ही में अपने पोस्ट में चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां पढिए क्या है आरोपHaryana

आयोग की निष्पक्षता पर सवाल : उन्होंने आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान ऐसी कई गतिविधियां हुईं, जिन पर आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। कैप्टन अजय यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय बिहार की करीब सवा करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में पैसा भेजा गया, जिससे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठता है।Haryana

प्रवासियों के लिए चलाई ट्रेने: उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को विभिन्न राज्यों से वापस लाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई और उन्हें घर तक पहुंचाने के लिए टिकट उपलब्ध करवाया गया। उनके अनुसार, यह सब चुनाव के दौरान एकतरफा रूप से हुआ, लेकिन चुनाव आयोग पूरी तरह चुप रहा और किसी भी पहलू की जांच नहीं की।Haryana

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

कैप्टन अजय यादव ने यह भी कहा कि बिहार चुनाव के नतीजों का असर लालू परिवार पर भी साफ दिख रहा है। हार के बाद परिवार में निराशा और तनाव का माहौल है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक हार का दर्द परिवार के सदस्यों की सोशल मीडिया पोस्ट में भी दिखाई दे रहा है, जिनमें खुलकर नाराजगी और दुख व्यक्त किया जा रहा है।Haryana

।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp