गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Haryana PPP: हरियाणा में Family ID ठीक करवाने के लिए 20 अप्रैल तक का मौका, वरना होगी कानूनी कार्रवाई

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana PPP: हरियाणा में फैमिली आईडी में गलत जानकारी दर्ज कर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों पर सरकार ने कार्रवाई करनी शुरु कर दी है। सरकार ने ऐसे फर्जी गरीबों…


हरियाणा में Family ID ठीक करवाने के लिए 20 अप्रैल तक का मौका
हरियाणा में Family ID ठीक करवाने के लिए 20 अप्रैल तक का मौका
Google News Follow us on Google

Haryana PPP: हरियाणा में फैमिली आईडी में गलत जानकारी दर्ज कर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों पर सरकार ने कार्रवाई करनी शुरु कर दी है। सरकार ने ऐसे फर्जी गरीबों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। पिछले 1 महीने में प्रदेश में 1609 परिवारों को बीपीएल कैटेगरी से बहार कर दिया गया है। सरकार ने फर्जी गरीब परिवारों को 20 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है। Haryana PPP

हो सकती कैद

प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे फर्जी गरीबों को खुद ही बीपीएल श्रेणी छोड़ने को कहा गया है। अगर सरकार ने उन्हें पकड़ा तो उन्हें बाहर करने करने के साथ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया जाएगा। ऐसे लोगों पर बारतीय न्याय संहिता की धारा 318 के तहत कार्ऱवाई होगी, जिसमें उन्हें 3 साल तक की सजा हो सकती है।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसको लेकर बकायदा मोबाइल पर मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। दरअसल, विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस ने फर्जी बीपीएल परिवारों का मुद्दा उठाया था। सीएम सैनी ने कार्ऱवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा बीपीएल कार्ड का लाभ सिर्फ उन्ही परिवारों को मिलता है, जिनकी सालाना इनकम 1 लाख 80 हजार रुपये से कम हो। सरकार को शक है कि इससे ज्यादा इनकम होने के बावजूद कई परिवारों ने कम इनकम दर्ज करवाते हुए यह कार्ड बनवा लिया।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सरकार को शक है कि कई परिवारों की फैमिली इनकम 1 लाख 80 हजार से ज्यादा है। लेकिन बीपीएल कार्ड के लिए उन्होंने परिवार का फर्जी बंटवारा कर लिया। अब वह रहते तो साथ हैं लेकिन कागजों में खुद को अलग-अलग दिखाकर बीपीएल परिवार वाले फायदे उठा रहे हैं।Haryana PPP

होगी कानूनी कार्रवाई
इस संबंध में सरकार की ओर से बीपीएल परिवारों को मैसेज भेजे जा रहे हैं जिसमें उन्हें 20 अप्रैल तक का समय दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वे खुद ही फैमिली आईडी में अपनी सही विवरण दर्ज कराएँ और बीपीएल श्रेणी से बाहर चले जाएं। वरना इससे लिए लाभ की वसूली की जाएगी और कानूनी कार्रवाई भी होगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp