रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana Political News: INLD चीफ अभय चौटाला ने क्यों कहा ईंट से ईंट बजा देंगे, यहां पढें अपडेट

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Political News: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के चीफ अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि शाह कमीशन अपना फैसला दे चुका है कि चंडीगढ़…


Haryana Political News: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के चीफ अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि शाह कमीशन अपना फैसला दे चुका है कि चंडीगढ़ पर हरियाणा का अधिकार है। चंडीगढ़ में हमारी 40 फीसदी की हिस्सेदारी है। केंद्र सरकार अगर चंडीगढ़ को अलग से केंद्र शासित प्रदेश बनाना चाहती है तो वह और जगह तलाशे। इसे किसी कीमत पर नहींं देगें। उन्होंने कहा कि हम चंडीगढ़ को किसी भी कीमत पर केंद्र शासित प्रदेश नहीं बनने देंगे।

उन्होंने कहा है कि भाजपा क्या चंडीगढ़ को छोड़ना चाहती है? मुख्यमंत्री ने इसको लेकर पत्र भी लिखा है। अगर ऐसा होता है तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे। अभय चौटाला ने ये दावा चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में किया।Haryana Political News

उन्होंने कहा कि शाह कमीशन अपना फैसला दे चुका है कि चंडीगढ़ पर हरियाणा का अधिकार है। चंडीगढ़ में हमारी 40 फीसदी की हिस्सेदारी है। केंद्र सरकार अगर चंडीगढ़ को अलग से केंद्र शासित प्रदेश बनाना चाहती है तो वह और जगह तलाशे। हम चंडीगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश नहीं बनने देंगे।Haryana Political News

ये भी पढ़ें:चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली

SYL पर भाजपा का ढोंग: चंडीगढ़ में चौधरी अभय सिंह चौटाला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक का मकसद पंजाब चुनाव तक सतलुज जमुना लिंक नहर के निर्माण को टालना है। अगर अधिकारियों के जरिए ही इस समस्या का समाधान निकलता तो 2 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठक करने की क्या जरूरत थी। साफ जाहिर है जनता को गुमराह कर रहे है।

धूल झोंक रहे जनता के आखें में: चौधरी अभय सिंह चौटाला ने आरोप गलाया कि यह सारी कार्रवाई जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए की जा रही है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी आपस में मिली हुई है। पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते थे कि हरियाणा को एक बूंद भी पानी नहीं देंगे। अब कहते हैं कि किसी का हक मरना नहीं चाहिए।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp