google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Haryana News: हरियाणा पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा पुलिस की रेवाडी कसौला थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने संयुक्त रूप बनीपुर व कसौला चौक पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने हाईवे के साथ…


Haryana News: हरियाणा पुलिस की रेवाडी कसौला थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने संयुक्त रूप बनीपुर व कसौला चौक पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने हाईवे के साथ साथ झुग्गी–झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की जांच की। पुलिस टीम ने वहा पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे।

Advertisement

थाना कसौला से एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया। Haryana News

जिला पुलिस द्वारा गठित थाना कसौला पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने कसौला थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर काम्बिंग सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

डायल पर दे सूचना: अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp