रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Rewari : आईजीयू में गल्त रिजल्ट को लेकर हंगामा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari: मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एक बार फिर परिणाम को लेकर हंगामा देखने को मिला। गर्ल्स कॉलेज सेक्टर 18 की छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए आरोप…


आईजीयू में गल्त रिजल्ट को लेकर हंगामा
आईजीयू में गल्त रिजल्ट को लेकर हंगामा
Google News Follow us on Google

Rewari: मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एक बार फिर परिणाम को लेकर हंगामा देखने को मिला। गर्ल्स कॉलेज सेक्टर 18 की छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि उनके रिजल्ट में पूरी कक्षा को अनुपस्थित दिखा दिया गया, जबकि सभी छात्राओं ने नियमित रूप से परीक्षा दी थी। इस मुद्दे को लेकर छात्राओं और परीक्षा नियंत्रक के बीच तीखी बहस भी हुई।Rewari

Advertisement

गर्ल्स कॉलेज सेक्टर 18 की छात्राओं का विरोध: छात्र नेता रवि मसीत ने बताया कि यह गंभीर लापरवाही है, जिससे छात्राओं के भविष्य पर असर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी जानबूझकर विश्वविद्यालय की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। छात्राओं ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द इस त्रुटि को ठीक किया जाए और सही परिणाम जारी किए जाएं।Rewari

परीक्षा नियंत्रक ने त्रुटि सुधारने का दिया आश्वासन: काफी देर तक चले विरोध के बाद परीक्षा नियंत्रक ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि परिणाम में हुई कमी को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्राएं शांत हुईं। इस मौके पर पायल, खुशी, नेहा, सिमरन, पूजा, प्रीति सहित अन्य कई छात्राएं मौजूद रहीं, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी आवाज उठाई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp