गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा CMO में हो सकती हैं नई नियुक्तियां, अधिकारियों से नाराज हैं CM सैनी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन दिनों अपने ही ऑफिस (CMO) के अधिकारियों से नाराज हैं। इसकी बड़ी…


There may be new appointments in Haryana CMO
There may be new appointments in Haryana CMO
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन दिनों अपने ही ऑफिस (CMO) के अधिकारियों से नाराज हैं। इसकी बड़ी वजहें कॉन्ट्रोवर्सी और फीडबैक में कमी बताई जा ही है। वहीं अपने अधिकारियों की वजह से मुख्यमंत्री कई बार विवादों में फंसने से बचे हैं।

खबरों की मानें, तो इसी वजह से मुख्यमंत्री ने अपने स्तर पर मॉनिटरिंग बढ़ा दी है और अपने करीबियों से फीडबैक भी लेना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से इन दिनों हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में हलचल मची हुई है। क्योंकि खबरें आ रही है कि हरियाणा सरकार जल्द ही कुछ नए अधिकारियों की नियुक्ति कर सकती है। इसके अलावा कुछ पूर्व मंत्रियों और नेताओं को भी सीएमओ में एडजस्ट किया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर चंडीगढ़ से दिल्ली तक लॉबिंग भी शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि सीएम नायब सिंह सैनी के CMO में अभी 20 अधिकारियों की टीम है। इनमें से 12 अधिकारी पिछले सीएम मनोहर लाल खट्‌टर के साथ भी काम कर चुके हैं। जबकि, आठ अधिकारियों ने सीएम सैनी के साथ काम किया है।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp