Haryana News: फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट की दूरी 20 मिनट में होंगी पूरी, बनेगा नया एक्सप्रेसवे

On: May 13, 2026 11:29 AM
Follow Us:
फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट की दूरी 20 मिनट में होंगी पूरी

Haryana News: फरीदाबाद के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। फरीदाबाद से दिल्ली एनसीआर और जेवर एयरपोर्ट का सफर आसान होने वाला है। फरीदाबाद को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनने वाला है जिसकी लंबाई 31 किलोमीटर होगी। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद फरीदाबाद से मात्र 20 मिनट में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी तय हो जाएगी। अभी इस रूट को तय करने में काफी लंबा समय लग जाता है लेकिन जब ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बन जाएगा तो सफर आसान और तेज हो जाएगा।

2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा एक्सप्रेस पर

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा इस से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए 2027 तक का डेडलाइन रखा गया है। NHAI का कहना है कि इस एक्सप्रेसवे का कुछ हिस्सा पहले भी खोला जा सकता है क्योंकि इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अभी तक 12000 से अधिक पिलर भी बनकर तैयार हो चुके हैं।

यमुना नदी पर गार्डर लगाने का काम शुरू किया जा सकता है। NHAI के अधिकारियों का कहना है कि काम तय समय से पहले किया जा रहा है। आपको बता दे यह सिक्स लेन का एक्सप्रेस वे है लेकिन आने वाले समय में इसे 8 लेन तक बढ़ाया जाएगा जिससे सफर और भी ज्यादा आसान हो जाएगा।

इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई गांवों को फायदा होगा। हरियाणा के शाहपुर सोता ही चांदवाली बहावलपुर और मोहना जैसे गांव को काफी फायदा होगा। वहीं यूपी के कई गांवों को भी इसके बनने से काफी फायदा होगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से हरियाणा की कनेक्टिविटी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से काफी अच्छी हो जाएगी। वही जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचना भी आसान हो जाएगा। आपको बता दे कि इसके बनने के बाद ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी इसके साथ सफर तेज हो जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now