google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Haryana News: हिसार के सूर्यकांत बने भारत के 53वें CJI,
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: हिसार के सूर्यकांत बने भारत के 53वें CJI, वकीलों ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी की लहर

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: मूल रूप से हिसार जिले के पेटवाड़ गांव से ताल्लुक रखने वाले सूर्यकांत ने देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है। वह हरियाणा के पहले…


Haryana News: हिसार के सूर्यकांत बने भारत के 53वें CJI, वकीलों ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी की लहर
Haryana News: हिसार के सूर्यकांत बने भारत के 53वें CJI, वकीलों ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी की लहर
Google News Follow us on Google

Haryana News: मूल रूप से हिसार जिले के पेटवाड़ गांव से ताल्लुक रखने वाले सूर्यकांत ने देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है। वह हरियाणा के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने यह महान पद हासिल किया है। इस ऐतिहासिक मौके पर हिसार न्यायालय में भी वकीलों ने लड्डू बांटकर इस उपलब्धि की खुशी मनाई।

Advertisement

हिसार बार एसोसिएशन के एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि आज का दिन उनके लिए दिवाली और होली जैसा उल्लास लेकर आया है। उन्होंने बताया कि हिसार बार कार्यालय में शपथ ग्रहण के अवसर पर हवन किया गया और एक मेडिकल कैंप भी लगाया गया। खोवाल ने गौरव से कहा कि लाला लाजपत राय का नाम पहले से ही हिसार बार से जुड़ा था और अब सूर्यकांत के इस पद से इसे और भी चार चांद लग गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सैकड़ों वर्षों बाद भी यह दिन देश के इतिहास में याद रखा जाएगा क्योंकि हिसार बार एसोसिएशन के सदस्य सूर्यकांत अब देश के मुख्य न्यायाधीश हैं।

सीनियर वकील सुभाष गोदारा ने बताया कि वे 40 साल से सूर्यकांत से जुड़े हुए हैं और वे हमेशा गंभीर और बुद्धिमान व्यक्ति रहे हैं। उनका किताबों से गहरा लगाव रहा है और उनकी तर्क शक्ति को देखकर तत्कालीन जजों ने उन्हें प्रोत्साहित किया। केवल 38 वर्ष की आयु में वे हरियाणा के एडवोकेट जनरल भी बने। गोदारा ने कहा कि सूर्यकांत हरियाणा के इतिहास में पहली बार ऐसे पद पर पहुंचे हैं जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी

युवा अधिवक्ता सचिन दहिया ने कहा कि यह क्षण उनके लिए गर्व और उत्साह से भरा है। शपथ ग्रहण के अवसर पर हिसार बार ने रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सचिन ने कहा कि इस रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकेगी और यह खुशी के साथ सेवा का भी संदेश है। उन्होंने आशा जताई कि हिसार के और अधिवक्ता भी ऊंचे पदों पर पहुंचकर जिले का नाम रोशन करेंगे।

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp