गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में SHO के साथ 3 कर्मचारी हुए सस्पेंड, आखिर क्या है मामला , पूरी रिपोर्ट

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने आईएमटी मानेसर थाने के एसएचओ, मुंशी और जांच अधिकारी को निलंबित करने के आदेश जारी…


Haryana News Young man dies due to drug overdose body found in toilet in this village of Sirsa 6
Haryana News Young man dies due to drug overdose body found in toilet in this village of Sirsa 6
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने आईएमटी मानेसर थाने के एसएचओ, मुंशी और जांच अधिकारी को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राजीव की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता की बाइक चोरी हो गई थी, वह थाने में शिकायत दर्ज कराना चाहता था, लेकिन उसकी शिकायत नहीं सुनी गई।

शिकायतकर्ता राजीव के अनुसार वह लगातार 20 दिनों तक पुलिस स्टेशन जाता रहा लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की और उसे कल और परसों आने को कहती रही। Haryana News

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

राजीव ने कहा कि वह इस बात से बहुत परेशान हैं कि एफआईआर दर्ज नहीं की गई। अंत में उन्होंने पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा से मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्या बताई। पुलिस कमिश्नर ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, मुंशी और जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp