शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: पंचकूला में दीवाली पर सुरक्षा कड़ी, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की तुरंत कार्रवाई

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: दीवाली के अवसर पर शहर के बाजारों में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। पुलिस की टीम सादी वर्दी में भी गश्त करेगी। इसके अलावा पुलिस राइडर…


Haryana News Security tightened in Panchkula on Diwali police take immediate action against anti social elements
Haryana News Security tightened in Panchkula on Diwali police take immediate action against anti social elements
Google News Follow us on Google

Haryana News: दीवाली के अवसर पर शहर के बाजारों में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। पुलिस की टीम सादी वर्दी में भी गश्त करेगी। इसके अलावा पुलिस राइडर और पीसीआर गाड़ियों को बाजारों में पैट्रोलिंग के लिए तैनात किया गया है। बाजारों में पुलिसकर्मी बाॅडी कैमरों से लैस रहेंगे, जिनकी फुटेज कंट्रोल रूम और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा किसी भी समय मोबाइल पर देखी जा सकेगी।

Advertisement

पुलिसकर्मी रहेंगे सीधे संपर्क में

बाॅडी कैमरों के साथ पुलिसकर्मियों के पास स्पीकर भी रहेगा, जिससे अधिकारी उन्हें सीधे निर्देश दे सकेंगे। पुलिस ने शहर के सभी मार्केट प्रमुखों के साथ बैठक कर समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया है। बाजारों में किसी भी घटना या वारदात की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या स्थानीय चौकी/थाने को देने को कहा गया है।

रात के समय विशेष निगरानी

रात के समय सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहार को शांति और प्रेम के साथ मनाएं ताकि किसी को परेशानी न हो।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

सुरक्षा व्यवस्था में लगे राइडर और पीसीआर की लोकेशन कंट्रोल रूम में लगातार दिखाई देगी। गश्त के दौरान कर्मचारियों को मौके की फोटो भी भेजनी होगी, ताकि कोई भी पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी से चूक न सके।

शहर की सभी सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी गई है। शहर में आने वाले सभी वाहनों और चालकों का रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है। कुल 35 नाके लगाए गए हैं, जहां संदिग्ध वाहनों की जांच और तलाशी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

पुलिस की यह तैयारी सुनिश्चित करेगी कि दीवाली के त्योहार पर लोग सुरक्षित वातावरण में खुशी और उत्साह के साथ अपना पर्व मना सकें।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp