मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

Haryana News: धारूहेड़ा के प्रीतम सिंह बने भारतीय नेवी में कमांडर, बधाई देने वालो का लगा तांता

Written by: Best24News

Published:

Haryana News : हरियाणा के जिला रेवाड़ी के सेक्टर 6 धारूहेड़ा के रहने वाले प्रीतम सिंह भारतीय नेवी में पदोन्नति उपरांत कमांडर बने हैं। प्रीतम सिंह सन 1995 में उन्होंने भारतीय नेवी…


Haryana News : हरियाणा के जिला रेवाड़ी के सेक्टर 6 धारूहेड़ा के रहने वाले प्रीतम सिंह भारतीय नेवी में पदोन्नति उपरांत कमांडर बने हैं। प्रीतम सिंह सन 1995 में उन्होंने भारतीय नेवी ज्वाइन की थी और अगस्त 2012 में कमीशनड ऑफिसर के पद पर पदोन्नत हुए उसके बाद उसे अप्रेल 2025 को उनकी पदोन्नति कमांडर के पद पर हुई है।

Advertisement

प्रीतम सिंह के पिता जले सिंह भी भारतीय नेवी से सेवानिवृत हैं। तथा उनके छोटे भाई प्रमोद सिंह हरियाणा पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। प्रीतम सिंह मूल रूप से गांव कालवा जिला महेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं और पिछले 30 साल से धारुहेड़ा स्थित सेक्टर 6 में उनका परिवार रह रहा है।

प्रीतम सिंह फिलहाल नेवल हेडक्वार्टर नई दिल्ली में पोस्टेड है। उनके कमांडर पद पर प्रमोशन से सेक्टर 6 वासियो में एवं उनके गांव व आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रीतम सिंह के भारतीय नेवी में उच्च अधिकारी बनने पर गांव से अनिल थानेदार, सतेंद्र सरपंच, अशोक सरपंच राजेश कुमार व्याख्याता उदमीराम नंबरदार आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp