Home Haryana News Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री के जिले में चल रहे 150...

Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री के जिले में चल रहे 150 से ज्यादा फर्जी स्कूल, जारी हुई लिस्ट

0
1

 

Haryana News: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के जिले पानीपत में 183 फर्जी स्कूल चल रहे हैं। ये ऐसे स्कूल है जिनके पास शिक्षा विभाग से मान्यता नहीं है। इनमें 54 प्राइमरी और 129 मिडिल स्कूल शामिल हैं।Haryana News

पानीपत शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों की लिस्ट जारी कर कहा है कि ये स्कूल सरकारी मानकों को पूरा नहीं करते और अवैध हैं। इन स्कूलों पढ़ाई करने वाले बच्चों के प्रमाणपत्र भी अवैध माने जाएंगे।

हालांकि विभाग ने इन अवैध स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय माता-पिता से अपील की है कि वे बच्चों का एडमिशन इन स्कूलों में न कराएं। अगर ये स्कूल बच्चों का एडमिशन करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्ऱवाई की जाएगी।

इन स्कूलों के खिलाफ होगी कार्रवाई
कुछ स्कूलों में तो मान्यता से ज्यादा कक्षाओं में एडमिशन भी दिया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर ऐसे स्कूल जो 5वीं तक मान्यता प्राप्त हैं, वे 8वीं तक के बच्चों का दाखिला कर रहे हैं। विभाग ऐसे स्कूलों के खिलाफ भी कार्ऱवाई करेगी और ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित की गई है।

इसके अलावा जिले के कई सीबीईएसई स्कूलों दाखिले के लिए कंपीटिशन हो रहा है। इन स्कूलों ने स्टूडेंट्स को लुभाने के लिए स्कॉलरशिप का झांसा देना शुरु कर दिया है।