शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी के इन छह गांवो में बनेगी लाइब्रेरी, 60.75 लाख होंगे खर्च

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: Kosli MLS अनिल यादव ने बताया कि 13.60 करोड़ रुपए की लागत से करीब 6 एकड़ भूमि में स्थापित की गई यह आटा मिल पीएलसी कंट्रोल के साथ पूरी तरह…


Haryana News: Kosli MLS अनिल यादव ने बताया कि 13.60 करोड़ रुपए की लागत से करीब 6 एकड़ भूमि में स्थापित की गई यह आटा मिल पीएलसी कंट्रोल के साथ पूरी तरह से स्वचालित है। इस मिल के अलावा आज 60.75 लाख की लागत से गांव मसीत, करावरा, जाटूसाना, कृष्ण नगर, कंवाली और बव्वा में नई लाइब्रेरी का भी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुभारंभ किया। इन लाइब्रेरियों में पढ़ कर हमारे बच्चे उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे।Haryana News

Advertisement
उद्घाटन के पश्चात विधायक अनिल यादव और एसडीएम विजय कुमार यादव ने हैफेड के अधीक्षक अभियंता विकास मलिक के साथ फ्लोर मिल का अवलोकन किया।Haryana News
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित हुए समारोह में वर्चुअल माध्यम से जाटूसाना की 6 एकड़ भूमि में 13 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से स्थापित की गई हैफेड अत्याधुनिक आटा मिल का शुभारंभ किया।  इसके अलावा उन्होंने 60 लाख 75 हजार रुपए की लागत से 6 गांवों में लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया। कोसली के विधायक अनिल यादव की जाटूसाना में हैफेड मिल के उद्घाटन समारोह में गरिमामय उपस्थिति रही।Haryana News
उनके साथ एसडीएम विजय कुमार यादव, कोसली मार्केट कमेटी के चेयरमैन महेश यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रवीन कुमार, चेयरमैन कपिल, जिला उपाध्यक्ष बलजीत यादव, जिला पार्षद शारदा यादव सहित हैफेड के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
 जाटूसाना हैफेड मिल के पट का अनावरण तथा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक अनिल यादव।
जाटूसाना हैफेड मिल के पट का अनावरण तथा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक अनिल यादव।
 समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अनिल यादव ने करीब 15 करोड़ रुपए की इन परियोजनाओं के लिए  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा तथा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जाटूसाना हैफेड आटा मिल के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक विकास और  रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। यह  हरियाणा की सबसे बड़ी अत्याधुनिक आटा मिल है, जिसकी उत्पादन क्षमता 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन की है।
  इस मौके पर विधायक अनिल यादव के भाई अशोक यादव व राजीव यादव, कोसली मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन  दिनेश गोयल, हैफेड अधिकारी नीरज त्यागी, आयल मिल मैनेजर रामकुमार, , नरेश चौहान, डीएम प्रवीन भारद्वाज, डीएम पुनीत पंघाल, राजहंस व मंडल अध्यक्ष गोपी, अनूप, हरीश दायमा, सुरेंद्र जाटूसाना,  सविता, मनिंद्र यादव, जगफूल यादव, विजय आजाद, सरपंच श्याम सिंह भाकली,  सरपंच मा.रामकिशन जांगड़ा, राजकुमार सहित अनेक मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे।
हैफेड के अधीक्षक अभियंता विकास मलिक ने बताया कि इस मिल में स्टोरेज के लिए पांच हजार एमटी क्षमता का साइलो  है। उत्पादन की क्षमता के अनुसार पैकेजिंग के लिए एक स्वचालित पैकिंग सेक्शन बनाया गया है। इस प्लांट में बहु अनाज आटा बनाने की सुविधाएं प्रदान की गई है, जिससे आटे के फोर्टिफिकेशन में न्यूट्रिशन की मात्रा शामिल की जाएगी।Haryana News
सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp