
Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक अनुज ने अपनी पत्नी के मायके चले जाने के गहरे दुख में सल्फास की ज़हरीली गोलियां निगलकर आत्महत्या कर ली। युवक ने जान देने से पहले एक 10 मिनट का वीडियो बनाया और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया।
वीडियो देखकर परिजन मौके पर पहुंचे और अनुज को अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वीडियो में अनुज ने अपनी पत्नी सीमा का नाम लेते हुए कहा कि “तूने एक मां का लाल छीन लिया, तुझे बददुआ लगेगी, तुझे कहीं सुख नहीं मिलेगा।”
अनुज अटेली थाना क्षेत्र के गांव गुजरवास का रहने वाला था। उसने शुक्रवार को अपनी पत्नी के मायके जाने के बाद सल्फास खा लिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। वीडियो के जरिए दोस्तों को यह पता चला और उन्होंने तुरंत परिजन को सूचना दी। अनुज को सबसे पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता
परिजन उसे जयपुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने इलाज के लिए 10 लाख रुपए की मांग की। पैसे का इंतजाम होने के बाद भी अनुज की जान नहीं बच सकी और उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। युवक के शव को रात में नारनौल लाया गया और सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। आज उसका पोस्टमार्टम होगा।
अनुज ने पिछले दिसंबर में अपने पड़ोसी गांव मोहनपुर की सीमा से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों झज्जर और फिर अटेली में किराये के कमरे में रहने लगे थे। दोनों मिलकर दुकान भी चलाते थे। सीमा के प्रेग्नेंट होने के बाद उसने दुकान छोड़ दी और लड़की पैदा हुई। इसके बाद सीमा के परिवार ने उसे अपने मायके जयपुर ले लिया।
ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?
अनुज ने वीडियो में कहा कि सीमा के परिजन उसे बहकाते रहते हैं और कहते हैं कि वह तभी सीमा से मिले जब वह मायके से घर ले जाए। अनुज ने कहा कि उसने अपने घरवालों के खिलाफ शादी की थी और जल्द ही सब ठीक होने पर पत्नी को घर ले जाएगा।
