गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में परिवार पहचान पत्र में 4 साल के बच्चे की इनकम दिखाई 3 लाख, डीसी ने दिए जांच के आदेश

Written by: सुनील चौहान

Published:

  Haryana News: हरियाणा जिले के सिवानी मंडी में एक विधवा महिला के परिवार पहचान पत्र में दर्ज इनकम के आंकड़ों ने प्रशासन को भी चौंका दिया है। समाधान शिविर में उपायुक्त…


हरियाणा में परिवार पहचान पत्र में 4 साल
हरियाणा में परिवार पहचान पत्र में 4 साल
Google News Follow us on Google

 

Haryana News: हरियाणा जिले के सिवानी मंडी में एक विधवा महिला के परिवार पहचान पत्र में दर्ज इनकम के आंकड़ों ने प्रशासन को भी चौंका दिया है। समाधान शिविर में उपायुक्त महावीर कौशिक के सामने ढोबी तालाब क्षेत्र की रहने वाली विधवा ओमवती ने अपनी समस्या रखी। विधवा महिला की Family Id देखकर डीसी भी दंग रह गए।Haryana News

कुल आय 6 से 8 लाख रुपए दिखाई
उन्होंने बताया कि उनकी फैमिली आईडी में कुल इनकम 6 से 8 लाख रुपये दिखाई गई है। इसमें उनकी खुद की इनकम 3 से 5 लाख रुपये दर्ज की गई है। हैरान की बात यह कि उनके साढ़े 4 साल के बेटे सिव कि इनकम 1.80 से 3 लाख रुपए और 6 वर्षीय बेटी सिव्यांगी की आय 1.40 से 1.80 लाख रुपए दिखाई गई है।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

महिला की विधवा पेंशन भी रुकी
ओमवती ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में ज्यादा इनकम दिखाए जाने की वजह से उनकी विधवा पेंशन भी रुक गई है। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए डीसी ने तुरंत क्रीड विभाग के अधिकारियों को फिजिकल वेरिफिकेशन के आदेश दिए हैं। उन्होंने उन्होंने चेतावनी दी, कि फैमिली आईडी में जान बूझकर गलत जानकारी दर्ज करने वाले CSC सेंटर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp