गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में महिला सरपंच का पति रातों रात बना करोड़पति, My 11 सर्कल पर खेलकर जीते 3 करोड़ रुपये

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: कहते हैं कि जब भी ऊपरवाला देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसा ही हरियाणा के करनाल में महिला सरंपच के पति के साथ हुआ। महिला सरंपच के…


किस्मत हो तो ऐसी
किस्मत हो तो ऐसी
Google News Follow us on Google

Haryana News: कहते हैं कि जब भी ऊपरवाला देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसा ही हरियाणा के करनाल में महिला सरंपच के पति के साथ हुआ। महिला सरंपच के पति की किस्मत रातों रात चमक गई।Haryana News

हरियाणा के करनाल के गांव सुहाना की महिला सरपंच के पति पर किस्मत मेहरबान हुई है। गांव की महिला प्रधान के पति विक्रम ने 3 करोड़ रुपये जीते हैं। इतनी बड़ी धनराशि के साथ विक्रम ने थार गाड़ी भी जीती है। यह जैकपॉट उसे माई सर्कल 11 पर लगा है।

बेटी के नाम से बनाई थी आईडी
दरअसल, विक्रम ने IPL में बीते रोज मंगलवार को पंजाब और लनऊ के मुकाबले के दौरान माई 11 सर्कल पर टीम बनाई थी। विक्रम की टीम ने पहला रैंक हासिल किया जिसपर उसे 3 कोरड़ रुपये का इनाम लगा है। इसके साथ ही एक महिंद्रा थार गाड़ी भी मिलेगी। विक्रम ने अपनी बेटी के नाम से आईडी बनाई थी। विक्र की पत्नी रेखा गांव की सरपंच है और उनके पिता मजदूरी करते हैं।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ड्रीम इलेवन पर भी जीते दो लाख
विक्रम की पत्नी रेखा ने बताया कि विक्रम ने ड्रीम 11 पर भी दो टीमें लागई थी और 1-1 लाख रुपये जीते हैं। इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विक्रम और रेखा की दो बेटियां हैं। विक्रम पिछले 5-6 साल से सीएचसी सेंटर चला रहा है।

49 रुपये लगाकर जीते 3 करोड़
विक्रम ने बताया कि IPL में पंजाब और लखनऊ का मैच हुआ था जिसमें उन्होंने सिर्फ 49 रुपये लगाए थे और 3 करोड़ रुपये का पहला इनाम जीता है। शर्त के अनुसार पहला इनाम जीतने वाले विजेता को थार भी इनाम में मिलेगी। विक्रम का कहना है कि अभी उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि इतने पैसों का वह क्या करेंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp