google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Haryana News: हरियाणा सरकार एक ओर ऐलान। अब किसानों को सोलर पंप पर मिलेगी 75% सब्सिडी | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार एक ओर ऐलान। अब किसानों को सोलर पंप पर मिलेगी 75% सब्सिडी

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार समय समय पर किसानो को योजनाओ के आफर देती रहती है। एक बार किसानों को सुनहरा अवसर दिया जार है। हरियाणा में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर…


Haryana News: हरियाणा सरकार समय समय पर किसानो को योजनाओ के आफर देती रहती है। एक बार किसानों को सुनहरा अवसर दिया जार है। हरियाणा में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर वाटर पंप लगाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। किसान सरल पोर्टल के माध्यम से 8 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लागू होगी।

Advertisement

इतनी मिलेगी छूट: इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने की कुल लागत पर पचहत्तर प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। पंप सिंचाई के लिए हैं और इनका आकार तीन हॉर्स पावर से लेकर दस हॉर्स पावर तक हो सकता है। यह सहायता स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए है।

ये दस्तावेज जरूरी: बता दे इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए किसानों को परिवार पहचान पत्र भूमि दस्तावेज आधार कार्ड मोबाइल नंबर और अपने बैंक खाते की फोटोकॉपी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे। किसान हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसके नाम पर कृषि भूमि होनी चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

आवेदक के पास पहले से बिजली आधारित पंप या मौजूदा सोलर पंप नहीं होना चाहिए। उनके परिवार के पास पहले से सोलर कनेक्शन नहीं होना चाहिए। भूमि का स्वामित्व आवेदक के नाम पर होना चाहिए और परिवार की पहचान अनिवार्य है।

यहां करे अप्लाई: बता दे इस योजना के लिए इच्छुक किसानों को hareda.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। उन्हें अपनी पसंद की कंपनी के साथ-साथ आवश्यक सौर पंप क्षमता और पंप के प्रकार का चयन करना होगा। सत्यापन के बाद पात्र किसानों को लाभ प्रदान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp