रविवार, 15 नवम्बर 2026

Haryana News: गुरुग्राम के लोगों के लिए अच्छी खबर, इस रोड का होगा चौड़ीकरण, पटौदी में बनेगा एलिवेटेड रोड

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से अच्छी खबर आ रही है। दरअसल, गुरुग्राम के बिलासपुर से पटौदी हेलीमंडी होते हुए कुलाना तक के रोड का चौड़ीकरण जल्द शुरू होगा। इसके साथ ही…


Haryana News Good news for the people of Gurugram this road will be widened elevated road will be built in Pataudi
Haryana News Good news for the people of Gurugram this road will be widened elevated road will be built in Pataudi
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से अच्छी खबर आ रही है। दरअसल, गुरुग्राम के बिलासपुर से पटौदी हेलीमंडी होते हुए कुलाना तक के रोड का चौड़ीकरण जल्द शुरू होगा। इसके साथ ही पटौदी शहर में ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने के लिए एलिवेटेड रोड (Elevated Road) बनाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, होडल से कुलाना तक के रोड को फोरलेन बनाने के लिए करीब दो साल पहले DPR तैयार की गई थी। वहीं इस फाइल को राज्य वित्तीय समिति (SFC) के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। एसएफसी ने इस DPR में होडल से बिलासपुर तक के रोड की मंजूरी दे दी है। पटौदी के पूर्व विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने बाकी प्रोजेक्ट के बारे में PWD मंत्री रणबीर गंगवा से बात की है। मंत्री ने बिलासपुर से कुलाना रोड को जल्द बनवाने का आश्वासन दिया है।

तीन नेशनल हाईवे को कनेक्ट करता है रोड

खबरों की मानें, तो  तीन साल पहले तत्कालीन विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने सीएम मनोहर लाल के सामने बिलासपुर से कुलाना तक पटौदी हेलीमंडी होते हुए जाने वाले रोड के चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा था। विधायक ने सीएम के सामने प्रस्ताव रखा कि यह रोड तीन नेशनल हाईवे को कनेक्ट करता है।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

बताया जा रहा है कि बिलासपुर से पटौदी हेलीमंडी होते हुए कुलाना तक जाने वाली यह रोड दिल्ली-जयपुर हाईवे से शुरू होता है और गुरुग्राम-पटौदी हाईवे को कनेक्ट करता हुआ। इसके बाद यह रेवाड़ी-रोहतक हाईवे नंबर 71 पर कुलाना के पास जुड़ता है। इस रोड के चौड़ीकरण होने से पटौदी और हेलीमंडी के आसपास ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा।

500 करोड़ रुपये की DPR तैयार की गई

खबरों की मानें, तो इस रोड के चौड़ीकरण और पटौदी में एलिवेटेड रोड बनाने के लिए 96 किलोमीटर लंबी रोड की करीब 500 करोड़ रुपये की DPR तैयार की गई। इसमें पटौदी में करीब डेढ़ KM लंबा एलिवेटेड रोड बना है। इसी रोड को कनेक्ट करने वाला बिलासपुर से होडल तक के रोड के चौड़ीकरण के लिए सैनी सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए करीब 616 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp