रविवार, 11 अक्टूबर 2026

Haryana News: गैस सिलेंडर चोर गिरोह का भंडाफोड़, जानिए कैसे चढे हत्थे ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Bhiwadi News: भिवाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने घरेलू सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 चोरी किए गए घरेलू…


Bhiwadi News: भिवाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने घरेलू सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 चोरी किए गए घरेलू सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं। Haryana News

Advertisement

पुलिस को राजस्थान के भिवाड़ी फेज थर्ड में लगातार सिलेंडर चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। सुरेश कुमार ने दिनदहाड़े अपने घर से सिलेंडर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा, 3 मई को कीरपाल सिंह और 1 जून को कृष्णा यादव के घर से भी सिलेंडर चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। इन लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस परेशान थी।

इसके बाद, भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और खुफिया सूचना पर कार्रवाई की।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:अंतरमहाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल की टीम उपविजेता

3 जून को मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने कैपिटल मॉल के पास खड़े चार संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। आरोपियों ने 1 मई को कृष्णा यादव के घर से हुई चोरी की वारदात को कबूल किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 10 घरेलू सिलेंडर भी बरामद किए हैं।

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp