Haryana News: आयुष सेवाओं का विस्तार, इन 6 जिलों में बनेंगे 26 नए सरकारी आयुर्वेदिक औषधालय

On: June 4, 2026 10:20 AM
Follow Us:
आयुष सेवाओं का विस्तार, इन 6 जिलों में बनेंगे 26 नए सरकारी आयुर्वेदिक औषधालय

Haryana News: हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सरकार के द्वारा लगातार कई तरह की योजनाएं शुरू की जा रही है। राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 26 नए सरकारी आयुर्वेदिक औषधालय स्थापित किए जाएंगे और इस काम में 15.70 करोड रुपए खर्च होंगे।

हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो और ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी हो सके। इस दिशा में ही सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है।

ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष विभाग के अनुसार, नए औषधालयों के निर्माण का उद्देश्य आयुष स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना है।

यमुनानगर में सबसे ज्यादा बनेंगे औषधालय

हरियाणा सरकार के इस योजना के अंतर्गत राज्य में कई औषधालय का निर्माण किया जाएगा।इनमें भांगेरा, ताजेवाला, खुर्दबन, तलकौर, महियुद्दीनपुर, दारपुर, ढाकवाला, दादुपुर हेड, दमोली और लेड़ा खादर गांव शामिल हैं। इन सभी ओषालय के निर्माण में 59.57 लख रुपए खर्च होंगे।

रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ को भी मिलेगा लाभ

रेवाड़ी जिले के रोहराई, झाबुआ, जयसिंहपुर खेड़ा, करावरा मानकपुर और लीसान गांवों में पांच नए आयुर्वेदिक औषधालय स्थापित किए जाएंगे।

महेंद्रगढ़ जिले के गुढ़ा, बावनिया, रसूलपुर, बुचावास, सूरजनवास और रामबास गांवों में छह औषधालयों का निर्माण किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र, करनाल और गुरुग्राम भी योजना में शामिल

कुरुक्षेत्र जिले के अजराना कलां, कलसा और मोहरी गांवों में तीन नए आयुर्वेदिक औषधालय बनाए जाएंगे। करनाल के फफड़ाना गांव में एक औषधालय का निर्माण होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now