Haryana News: हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर, जानिए कैसे करेगें ये काम

On: March 22, 2026 9:26 AM
Follow Us:
हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर, जानिए कैसे करेगें ये काम

Haryana News: हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए हर जिले में राज्य आपात प्रतिक्रिया केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य हीटवेव बारिश बाढ़ और किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाना है। ये केंद्र 24 घंटे सक्रिय रहेंगे जिससे लोगों को आपात स्थिति में किसी प्रकार की देरी न हो।

बता दे हरियाणा पर पहला आपात नियंत्रण केंद्र पंचकूला के सेक्टर-3 में स्थापित कर दिया गया है। यह केंद्र पूरी तरह अमरजेंसी यानि 24×7 कार्यरत है और इसका टेलीफोन नंबर 0172-2545938 है। अब जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे भी अपने यहां इसी तरह के केंद्र स्थापित करें और काम को 15 मई तक पूरा कर लें।

वित्त आयुक्त सुमिता मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि अब फ्लड कंट्रोल ऑर्डर को फ्लड एक्शन प्लान कहा जाएगा। सभी जिलों को यह फ्लड एक्शन प्लान 31 मई तक वित्त आयुक्त कार्यालय को सौंपना होगा। इस प्लान के अंतर्गत बाढ़ से निपटने की तैयारी को और ज्यादा सुदृढ़ किया जाएगा।

बनाए जांएगे नियंत्रण कक्ष: बता दे हरियाणा के प्रत्येक मंडल जिला और तहसील स्तर पर सूखा और हीटवेव से निपटने के लिए इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर स्थापित किए जाएं। ये केंद्र 15 मई से पहले बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इन केंद्रों की पूरी जानकारी जैसे टेलीफोन नंबर ईमेल पता स्थान और नोडल अधिकारी की जानकारी तुरंत भेजी जानी चाहिए।

आदेश में विशेष रूप से कहा गया है कि नियंत्रण केंद्रों में एक अलग कमरा होना चाहिए जिसमें टेबल कुर्सी टेलीफोन इंटरनेट की 24 घंटे सुविधा होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर सेट स्कैनर फोटो कॉपी मशीन कंप्यूटर ऑपरेटर कूलर और पंखा भी होना अनिवार्य है।

बता दे कि सूखा प्रबंधन के लिए बनाए गए 2016 के संशोधित मैनुअल के अनुसार जरूरी आंकड़े सीधे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को भेजे जाएंगे क्योंकि यही विभाग अब सूखा प्रबंधन के लिए नोडल विभाग घोषित किया गया है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now