
Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में बेसहारा गायों का तांडव कम नही हो रहा है। एक बार फिर एक बेसहारा गाय ने युवक को कूचल दिया। घायल को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बता दें कि सेक्टर चार का रहने वाला अंशुल शाम के समय घर से बाइक पर पास के पार्क में खेलने के लिए जा रहा था।
गाय ने किया हमला: जैसे ही वह पार्क में पहुंचा तो उसके पीछे से एक गाय दौड़ पड़ी और उसे बाइक समेत गिरा लिया। अंशुल जान बचाने के लिए दौड़ा तो पीछे-पीछे दौड़कर अंशुल को एक खाली प्लॉट में गिराकर करीब पांच मिनट तक पैरों से गाय रौंदती रही।
चीख सुनकर बचाने पहुंचे लोग: अंशुल की चीख-पुकार सुनकर आसपास के तीन-चार लोग बचाने दौड़े, लेकिन गाय उनके पीछे भी मारने दौड़ी। ये केस नया नही है इससे पहले भी कई गोंवश कई लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं सबसे बडी बात यह है गोवश् पकडने के नाम नपा टीम जेंबे भर रही है। Haryana News
ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?
कहां जा रहे गोवंश: बता दे कि नगर परिषद पिछले चार महीनों में करीब 1300 बेसहारा पशुओं को पकड़ने का दावा कर रही है, लेकिन सड़कों पर इनका आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। शहर में अब तक बेसहारा पशुओं के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है।
ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम
एक बार फिर सेक्टर चार घटना ने एक बार फिर शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या ने फिर से प्रशासन की पोल खोल दी है।शहर में दो सांडों की लड़ाई में फोटोग्राफर डोली की मौत को अभी तक कोई नहीं भूला पाया है।
