गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में साइबर क्राइम यूटिलिटी सर्विस हुई लागू, जानें पूरी डिटेल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा में नए कानूनी विवादों को लेकर सरकार ने अब कदम उठाया है। सरकार ने इन विवादों को कम करने के लिए व साइबर अपराध के मामलों के तुरंत समाधान…


Cybercrime utility service implemented in Haryana
Cybercrime utility service implemented in Haryana
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में नए कानूनी विवादों को लेकर सरकार ने अब कदम उठाया है। सरकार ने इन विवादों को कम करने के लिए व साइबर अपराध के मामलों के तुरंत समाधान के लिए साइबर अपराध को जन उपयोगी सेवा के रूप में वर्गीकृत किया है। सबसे खास बात इस निर्णय से स्थायी लोक अदालत को निर्णय लेने का अधिकार मिलेगा

सरकार ने लगाई एक शर्त

बता दें कि सरकार ने साइबर अपराध से संबंधित एक शर्त भी लगाई है। सरकार ने कहा है कि अपराध से जुड़ी हुई धनराशि जारी करने के लिए स्थायी लोक अदालत के समक्ष तभी आवेदन प्रस्तुत किया जा सकेगा, जब ऐसी घटनाओं में कोई FIR दर्ज न की गई हो।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रावधान केवल उन मामलों में लागू होता है जहाँ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जिससे केवल साइबर अपराधों में शामिल धन को डी-फ्रीज करने या जारी करने के लिए आवेदन की अनुमति मिलती है।

पुलिस अधीक्षक से हुआ मंथन

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

बता दें कि इसम मामले में पंचकूला के साइबर पुलिस अधीक्षक के साथ पहले विचार किया गया और बाद में यह फैसला लिया गया कि साइबर अपराध को सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं की श्रेणी में जोड़ा जाना चाहिए, विशेष रूप से अनडिस्प्यूटेड केस के लिए जहां कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

इस एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

विधिक सेवा प्राधिकरण एक्ट, 1987 के तहत राज्य सरकारों को जनहित में सार्वजनिक उपयोगिता सूची में सेवाएं जोड़ने का अधिकार है। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (HSLSA) पिछले साल तक 38,000 से अधिक लंबित साइबर अपराध शिकायतों का हवाला देते हुए इस समावेशन की वकालत कर रहा था।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp