गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में जिला रोजगार कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, 14 लाख 22 हजार रुपए के गबन मामले पुलिस ने पकड़ा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस टीम ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला रोजगार कार्यालय,सिरसा में तैनात सक्षम युवा योजना में…


हरियाणा में जिला रोजगार कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार
हरियाणा में जिला रोजगार कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार
Google News Follow us on Google

Haryana News: जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस टीम ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला रोजगार कार्यालय,सिरसा में तैनात सक्षम युवा योजना में एक क्लर्क द्वारा 14 लाख 22 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।Haryana News

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय अधिकारी सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि मुकेश कुमार पुत्र निहाल सिंह निवासी फ्रेन्डस कॉलोनी,हिसार रोड,सिरसा रोजगार कार्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात था जो विभाग द्वारा निलंबित कर दिया गया था। क्लर्क के पद पर तैनात कर्मचारी ने 30 सितंबर 2020 से लेकर 28 दिसंबर 2020 तक कार्यालय में क्लर्क के पद पर नियुक्त नहीं था फिर भी सरकारी पासवर्ड का गलत इस्तेमाल करते हुए उसने खुद की फर्जी गूगल शीट तैयार कर गलत लोगों को लाभ पहुंचाकर सरकारी राजस्व से करीब 14 लाख 22 हजार रुपए का गबन किया ।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना सिरसा में जालसाजी,अवैध रूप से दस्तावेजों तैयार कर सरकारी योजना से धोखाधड़ी करने का अभियोग दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप गई थी । उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस टीम ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शहर सिरसा से काबू कर लिया ।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मुकेश कुमार पुत्र निहाल सिंह निवासी फ्रेन्डस कॉलोनी,हिसार रोड,सिरसा के रूप में हुई है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है और पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर गबन की राशि बरामद की जाएगी । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि इस मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है जो भी व्यक्ति इस मामले में संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp