गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के इस शहर में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, 50 से ज्यादा झुग्गियां धूमिल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध कब्जा हटाया जा रहा है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी और नगर निगम के शहर में संयुक्त रूप से तोड़फोड़ अभियान चला रखा है। इसी कड़ी…


हरियाणा के इस शहर में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
हरियाणा के इस शहर में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध कब्जा हटाया जा रहा है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी और नगर निगम के शहर में संयुक्त रूप से तोड़फोड़ अभियान चला रखा है।

इसी कड़ी में बुधवार शाम को सेक्टर-69 में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 50 से ज्यादा झुग्गियां, 2 रेस्टोरेंट, 1 ऑफिस, दो कार धोने की जगह और 2 कार पॉलिशिंग की दुकानें तोड़ी।

इसके आवाला यहां से ग्रीन बेल्ट की जमीन भी अतिक्रमणधारियों से खाली कराई गई। यहां पहले भी सरकारी जमीन से 60 एकड़ से ज्यादा अवैध कब्जा हटाया गया था, लेकिन बाद में फिर से लोगों ने अतिक्रमण कर लिया।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पुलिस साथ लेकर पहुंची टीम
GMDA के नोडल अधिकारी RS बाठ की अगुवाई में सरकारी अमला पुलिस फोर्स को साथ लेकर कार्रवाई के लिए पहुंचा था। इस कार्रवाई के दौरान 50 से ज्यादा पुलिस जवान, एटीपी मांगे राम, सतेंद्र, जेई सुमित बूरा और नगर निगम से प्रदीप और कपिल यादव मौजूद रहे।

सरकारी जमीन पर कब्जा
नोडल अधिकारी ने बताया कि ये सभी दुकानें और झुग्गियोां बिना परमिशन के सरकारी जमीन पर बनाई गई थी। नगर निगम ने पहले भी हटाने के लिए नोटिस दिया था। सरकारी जमीन को सुंदर बाने और विकास के लिए खाली कराना जरूरी था।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp