सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana News: दसवीं पास युवाओं के लिए बड़ा अवसर, रेलवे स्टेशन पर बन सकते हैं STBA एजेंट, जानें पूरी प्रक्रिया

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: रेलवे प्रशासन ने युवाओं के लिए एक नया अवसर शुरू किया है। इसके तहत अब स्थानीय युवा सहायक टिकट बुकिंग एजेंट (ATBA) बनकर रेलवे के साथ काम कर सकेंगे। यह…


Haryana News: दसवीं पास युवाओं के लिए बड़ा अवसर, रेलवे स्टेशन पर बन सकते हैं STBA एजेंट, जानें पूरी प्रक्रिया
Haryana News: दसवीं पास युवाओं के लिए बड़ा अवसर, रेलवे स्टेशन पर बन सकते हैं STBA एजेंट, जानें पूरी प्रक्रिया
Google News Follow us on Google

Haryana News: रेलवे प्रशासन ने युवाओं के लिए एक नया अवसर शुरू किया है। इसके तहत अब स्थानीय युवा सहायक टिकट बुकिंग एजेंट (ATBA) बनकर रेलवे के साथ काम कर सकेंगे। यह योजना खासतौर पर उन छोटे स्टेशनों के लिए शुरू की गई है जहां टिकट काटने का काम या तो स्टेशन मास्टर या क्लर्क करता है।

Advertisement

युवाओं को मिलेगा रोजगार

अंबाला रेलवे मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेलवे ने एक नीति बनाई है जिसके तहत छोटे स्टेशनों पर टिकट काटने का काम अब स्थानीय युवाओं को दिया जाएगा। इसके लिए रेलवे टेंडर जारी करता है और दसवीं तक शिक्षित स्थानीय युवाओं को तीन साल के लिए अपॉइंट किया जाता है। इन युवाओं को हर टिकट के हिसाब से कमीशन दिया जाएगा। इससे न केवल उन्हें रोजगार मिलेगा बल्कि रेलवे स्टाफ का बोझ भी कम होगा।

रेलवे स्टाफ को मिलेगी राहत

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जब छोटे स्टेशनों पर टिकट काटने का काम एजेंट करेंगे तो रेलवे के कर्मचारियों को अन्य प्रशासनिक और यात्री सेवाओं पर ध्यान देने का समय मिलेगा। यह व्यवस्था रेलवे के लिए भी फायदेमंद होगी क्योंकि इससे स्टेशन पर कार्यकुशलता बढ़ेगी और यात्रियों को टिकट जल्दी मिल सकेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

22 और स्टेशनों पर लागू होगी योजना

पहले यह योजना कुछ ही स्टेशनों पर लागू थी, लेकिन अब अंबाला रेल मंडल प्रबंधक के निर्देश पर इसे 22 और स्टेशनों तक बढ़ाया गया है। रेलवे प्रशासन को उम्मीद है कि इस कदम से न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा भी मिलेगी। यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रेलवे सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp