मंगलवार, 24 नवम्बर 2026

Haryana News: सावधान ! कोई अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति आपके घर ,दुकान या संस्थान में ना बैठा हो।

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: आपका किराएदार या घरेलू नौकर अपराधिक प्रवृत्ति का भी हो सकता है, या फिर किसी बड़ी वारदात का वाछिंत आरोपी भी हो सकता है,इसलिए पूरी सतर्कता बरतें तथा उनका पुलिस…


Haryana News Young man dies due to drug overdose body found in toilet in this village of Sirsa 2 1
Haryana News Young man dies due to drug overdose body found in toilet in this village of Sirsa 2 1
Google News Follow us on Google

Haryana News: आपका किराएदार या घरेलू नौकर अपराधिक प्रवृत्ति का भी हो सकता है, या फिर किसी बड़ी वारदात का वाछिंत आरोपी भी हो सकता है,इसलिए पूरी सतर्कता बरतें तथा उनका पुलिस वेरीफिकेशन अवश्य करवाएं।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया है कि अपराधिक किस्म के लोगों पर और अधिक कारगर ढंग से अंकुश लगाने के लिए किरायेदारों व घरेलू नौकरों की पुलिस वेरिफिकेशन कराना अत्यंत जरुरी है ।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कई बार कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग अपराध को अंजाम देने के लिए मकान किराए पर लेते है, और किराएदार बनकर चोरी,डकैती,लूट व हत्या जैसी अपराधिक घटनाओं का षड्यंत्र रच वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं ।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा है कि अब मकान या दुकान मालिकों को  किराएदार या नौकर रखने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा । उन्होंने कहा कि पुलिस सत्यापन में लापरहवाही बरतनें पर मकान,संस्थान तथा दुकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

कई बार मकान मालिकों तथा दुकानदारों द्वारा नौकरों और किरायेदारों का वेरिफिकेशन न करवाए जाने के कारण अक्सर बड़ी आपराधिक घटनाएं हो जाती है, जिस कारण से पुलिस को मामला ट्रेस करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

जिला पुलिस प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में आमजन से कहा गया है कि घर में रह रहे किरायेदारों तथा फैक्ट्री होटलों, ढाबों इत्यादि पर काम कर रहे व्यक्तियों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं क्योंकि कुछ अपराधी किस्म के व्यक्ति बाहर से आकर किराए पर रहकर अपराध को अंजाम देकर भाग जाते हैं ।

अपराध करने वाले व्यक्ति का रिकॉर्ड न तो मकान, फैक्ट्री, होटल तथा ढाबा मालिकों के पास होता है और न ही पुलिस के पास होता है,इसलिए अगर पुलिस के रिकॉर्ड में ऐसे लोगों की जानकारी पहले से ही मौजूद रहेगी तो अपराध करने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसे पकड़ने में आसानी हो जाएगी और वह किसी भी सूरत में बच नहीं पाएगा ।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि किराएदार व नौकर का सत्यापन करवाने से मालिकों को भी पता चल जाता है कि जो व्यक्ति आपके पास किराए पर रह रहा है या नौकरी कर रहा है, वह किस प्रवृत्ति का है ।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से बाहर से आए हुए किरायेदारों व नौकरों की पुलिस वेरिफिकेशन करवा कर संबंधित पुलिस थाना में रिकॉर्ड जमा करवाने में पुलिस का सहयोग करें । संबंधित पुलिस थाना में जाकर फार्म जमा करवाकर भी पुलिस वेरिफिकेशन करवा सकते हैं ।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस द्वारा किरायेदारों व नौकरों की वेरिफिकेशन हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो कि आगे भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा है। उन्होंने बताया कि पुलिस वेरिफिकेशन करवाने से यह भी पता चल जाता है कि किराएदार व घरेलू नौकर किसी आपराधिक मामले का आरोपी तो नहीं है ।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी संस्थान,,फैक्ट्रियों,रेस्टोरेंट व ठेकेदारों के पास जितने भी लोकल तथा बाहरी राज्यों के कर्मचारी हैं, उनकी पुलिस वेरिफिकेशन करवा कर ही काम पर रखें तथा उनका आधार कार्ड भी मालिक के पास होना चाहिए ।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि यदि किरायेदार व घरेलू नौकर किसी भी अपराधिक वारदात में शामिल होना पाया जाता है,तो मालिकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसलिए जिम्मेदार नागरिक होने के नाते किरायेदार तथा घरेलू नौकरों का सत्यापन करवाऐं क्योंकि ऐसा करने से आप सुरक्षित रहेंगे तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की अपराधिक वारदात की पुनरावृति नही हो पाएगी ।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp