सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana News: 2 नवंबर की भर्ती परीक्षाएं स्थगित? HPSC ने जारी किया नोटिस जानिए कब होगी परीक्षा

Written by: सुनील चौहान

Published:

चंडीगढ़: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने प्रशासनिक कारणों से 2 नवंबर को प्रस्तावित तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी करते…


चंडीगढ़: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने प्रशासनिक कारणों से 2 नवंबर को प्रस्तावित तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी करते हुए कहा है कि परीक्षाओं की नई तिथियां शीघ्र घोषित की जाएंगी।Haryana News

Advertisement

आयोग ने जिन पदों की परीक्षाएं स्थगित की हैं, उनमें लोक निर्माण (B&R) विभाग में सहायक अभियंता (सिविल), शहरी स्थानीय निकाय विभाग में म्यूनिसिपल अभियंता (सिविल), विकास एवं पंचायत विभाग में उपमंडल अभियंता (सिविल), विधि एवं विधायी विभाग में अधीक्षक (विधि) और अभियोजन विभाग में सहायक जिला अटॉर्नी के पद शामिल हैं।Haryana News

एचपीएससी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी अपडेट या नई परीक्षा तिथि की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। आयोग का कहना है कि परीक्षाओं की नई तिथियां तय होने के बाद अभ्यर्थियों को समय पर सूचित किया जाएगा, ताकि उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp