शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में 4 साल के बच्चे की मौत, क्लास रूम में बैठा-बैठा हुआ था बेहोश

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के सिरसा से बड़ी खबर आ रही है। यहां ऐलनाबाद में चार साल के बच्चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पहले ही दिन स्कूल…


Haryana News A 4 year old innocent died in Sirsa Haryana he was unconscious while sitting in the classroom
Haryana News A 4 year old innocent died in Sirsa Haryana he was unconscious while sitting in the classroom
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के सिरसा से बड़ी खबर आ रही है। यहां ऐलनाबाद में चार साल के बच्चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पहले ही दिन स्कूल में गए बच्चे को लेकर बड़े स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि आधे घंटे तक बच्चा स्कूल में बेहोश पड़ा रहा है और उसे किसी ने नहीं संभाला। जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक ऐलनाबाद में गांव ममेरा खेड़ा में एक नाम स्कूल ने अपनी ब्रांच खोल रखी है। उस स्कूल में मौजूखेड़ा गांव का अरमान (4) और उसकी बड़ी बहन का दाखिला करवाया हुआ है। अरमान के पिता सुखदेव सिंह का कहना है कि अरमान घर से कुछ खाकर नहीं गया था। स्कूल में जाने के बाद वह क्लॉस में बेंच पर ही सो गया था। सभी टीचर प्रिंसिपल की बैठक में चले गए।  जहां से वापस आने पर बच्चा जमीन पर गिरा मिला। इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी गई।

परिजन बच्चे को लेकर ऐलनाबाद के प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे दूसरे प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इसके बाद जहां पर डॉक्टरों ने बच्चा की हालत देखकर उसे सीधे नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच की तो तब तक बच्चे की मौत हो गई थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

वहीं अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में पुलिस को सूचित किया। जिसे बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp